भारतीय सराफा बाजार के मुताबिक 3 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव। 

Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिली। भारतीय सराफा बाजार के मुताबिक 3 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम को सोना 58,055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,440 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,560 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,310 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,290 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,510 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के नीचे चल रहा Gold

सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही कारण है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की खबरों से भी सोने की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है।

क्या 64 हजार तक पहुंचेगा Gold

विशेषज्ञों का मानना है कि 2023 के अंत तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भारत में नवंबर से शादी का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इससे सोने की मांग में तेजी आ सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price : सोने में मामूली गिरावट, जानें 30 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे Rate