ITR रिफंड के नाम पर फ्रॉड, लिंक पर क्लिक और खाता खाली, जानें स्कैमर्स की नई चाल

Published : Aug 17, 2024, 03:21 PM ISTUpdated : Aug 17, 2024, 04:50 PM IST
cyber fraud

सार

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख निकल चुकी है और टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रति आगाह किया है।

बिजनेस डेस्क. इस वित्त वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख निकल चुकी है। अब टैक्सपेयर्स अपने रिफंड का इंतजार कर रहे है। अब तक कई लोगों का रिफंड नहीं आया लेकिन इससे जुड़े फ्रॉड मैसेज आ रहे है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसे ही मैसेज के बारे में अलर्ट जारी किया है। डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। इसमें लिखा है कि कुछ कॉल और मैसेज से सावधान रहें, जिसमें आपको रिफंड देने के बारे में बताया जा रहा है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अलर्ट जारी करते हुए लिखा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही डिपार्टमेंट स्कैम को पहचानने और इससे बचने के बारे में भी बताया है। अगर किसी भी कॉल या पॉप मैसेज के जरिए टैक्सपेयर्स से संपर्क किया जाता है। साथ ही डिपार्टमेंट को इसके जानकारी तत्काल दें।

 

 

इस तरह के आ रहे फ्रॉड मैसेज

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि स्कैमर्स ITR के नाम पर ठगी के लिए जाल बिछाते हैं। इसमें वह फेक मैसेज भेज कर खाते में रिफंड की बात करते हैं। इसके साथ एक लिंक शेयर की जाती है और इस पर वेरिफिकेशन करने के लिए कहा था। अगर इसके जाल आप फंस जाते हैं, तो आपका खाता खाली हो सकता है।

OTP सहित ये डिटेल्स शेयर करना खतरनाक

आयकर विभाग ने  एक पोस्टर जारी कर सावधान रहने के भी टिप्स दिए है। इसमें कहा गया है कि अनवेरीफाइड सोर्स से आए मैसेज पर बिल्कुल भरोसा न करें। इसके अलावा अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे ओटीपी, बैंक डिटेल्स, पैन नंबर और आधार डिटेल्स किसी के साथ साझा बिल्कुल न करें। डिपार्टमेंट ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही अपने टैक्स भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही करें।

अगर ऐसे मैसेज आए तो क्या करें

अगर आप भी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं या इस तरह के मैसेज आते हैं, तो आप इसकी शिकायत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

बेटियों को मिलेगी ऊंची उड़ान, इंडिगो ने किया 1000 महिला पायलटों की भर्ती का ऐलान

Credit Card बंद न करने पर बैंक आपको देगा हर दिन 500 रु. जुर्माना

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?