Interest Rate Cut: इन बैंकों ने सस्ते किए लोन, जानिए आपके बैंक ने क्या किया?

Published : Jun 07, 2025, 12:37 PM IST
Bank Intrest Rate

सार

Home Loan Interest Rates : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती कर दी है, जिससे यह अब 5.50% हो गई है। इसका लोन की EMI पर भी असर पड़ेगा। इस फैसले के बाद कई बड़े बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है।

Home Loan Interest Rate Cut : अगर आप होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 6 जून 2025 को RBI ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती कर दी है। अब रेपो रेट घटकर 5.50% रह गई है। इस फैसले के बाद देश के चार प्रमुख बैंकों ने अपने लोन पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। यानी अब बैंक से लोन लेना थोड़ा आसान और सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं किस बैंक ने लोन कितना सस्ता किया है और आपको कितना फायदा होगा?

1. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB ने RBI के ऐलान के तुरंत बाद RLLR (Repo Linked Lending Rate) को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। हालांकि MCLR और बेस रेट्स में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी। मतलब अगर आप RLLR से जुड़ा लोन लेने जा रहे हैं, तो आपकी EMI में अब 200-400 रुपए तक की राहत मिल सकती है। हालांकि, ये लोन अमाउंट के हिसाब से होगा।

2. बैंक ऑफ इंडिया (BOI)

BOI ने भी RBI के बाद तेजी से बदलाव किया है और RBLR (Repo Based Lending Rate) को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। नई दरें 6 जून से ही लागू हो चुकी हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जिनके लोन सीधे RBLR से जुड़े हुए हैं।

3. यूको बैंक (UCO Bank)

यूको बैंक ने MCLR आधारित लोन सस्ते कर दिए हैं। बैंक ने लगभग सभी टेन्योर के लिए 0.10% यानी 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। नई दरें 10 जून 2025 से लागू होंगी। इन कटौतियों का सीधा फायदा नए और पुराने लोन दोनों कस्टमर्स को मिल सकता है।

ओवरनाइट- 8.25% से 8.15%

1 महीना- 8.45% से 8.35%

3 महीना- 8.60% से 8.50%

6 महीना- 8.90% से 8.80%

1 साल- 9.10% से 9.00%

4. करूर वैश्य बैंक (KVB)

लोन रेट कम करने में प्राइवेट सेक्टर का बैंक करूर वैश्य बैंक भी शामिल है। बैंक ने अपनी 6 महीने और 12 महीने की MCLR को घटाया है है। 6 महीने के लिए 9.90% से 9.80% कर दिया है। 1 साल के लिए 10% से 9.80% किया है। नई दरें 7 जून 2025 से लागू हैं। अगर आप इस बैंक से लोन ले रहे हैं या लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये मौका फायदे का हो सकता है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?