CMR Green Technologies IPO आज यानी 5 जून को क्लोज होगा। इश्यू का जीएमपी कितना चल रहा है, प्राइस बैंड क्या है, कितने गुना सब्सक्राइब हुआ, अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब होगी? जानिए ऐसे ही सभी सवालों के जवाब।
CMR Green Technologies IPO Latest Update: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी का आईपीओ निवेश के लिए 3 से 5 जून के बीच खुला रहेगा। इस मेनबोर्ड इश्यू को इन्वेस्टर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 4 जून तक इसे लगभग 10 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। CMR Green Technologies IPO ₹630.88 करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू है। इसमें 3.29 करोड़ शेयरों का ऑफर-फ़ॉर-सेल (OFS) शामिल है। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹182 से ₹192 प्रति शेयर तय किया गया है।

कितना चल रहा CMR Green Technologies IPO का GMP?
Investorgain के मुताबिक, 5 जून को सुबह 11 बजे तक यह इश्यू ग्रे मार्केट में 70.5 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। इश्यू का प्राइस बैंड 192 रुपए है। इसका मतलब है कि यह अपने इश्यू प्राइस से 36.72% उपर यानी ₹262.5 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि, जीएमपी सिर्फ एक अनुमान होता है, जरूर नहीं कि लिस्टिंग इसी भाव पर हो।
एक लॉट के लिए कितने का इन्वेस्टमेंट?
IPO में हिस्सा लेने के लिए, रिटेल इन्वेस्टर्स को 78 शेयरों के एक लॉट साइज के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए ₹14,976 के इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी। छोटे नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को 14 लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसका कुल इन्वेस्टमेंट ₹2,09,664 होगा। बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कम से कम 67 लॉट के लिए बोली लगाकर IPO में हिस्सा ले सकते हैं। इससे ₹10,03,392 का इन्वेस्टमेंट होगा।
अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
शुक्रवार को सुबह 11:06 बजे तक, इस IPO के लिए 17.38 गुना बोलियां लगाई जा चुकी हैं। इसमें 2,30,43,930 शेयरों की पेशकश के मुकाबले निवेशकों ने 40,05,88,344 शेयरों के लिए बोली लगाई है। इस पब्लिक इश्यू की मांग में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सबसे आगे रहे, जिन्होंने इसे 48.02 गुना सब्सक्राइब किया। इसके बाद रिटेल इन्वेस्टर्स का नंबर रहा, जिन्होंने 12.13 गुना सब्सक्रिप्शन किया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने इस ऑफर को 3.77 गुना सब्सक्राइब किया। इक्विरस कैपिटल लिमिटेड (Equirus Capital Ltd.) बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KFin Technologies Ltd.) इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।
CMR Green Technologies IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
CMR Green IPO के लिए शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस 8 जून को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी सफल बोलीदाताओं के डीमैट अकाउंट में 9 जून को शेयर ट्रांसफर करेगी और जिन्हें शेयर नहीं मिले, उन्हें उसी दिन रिफंड मिल जाएगा। CMR Green Technologies के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार, 10 जून को BSE और NSE पर होनी है।
CMR Green Technologies IPO: मौजूदा शेयरधारक बेच रहे हिस्सेदारी
यह IPO पूरी तरह से 630.88 करोड़ रुपये के OFS (ऑफर फॉर सेल) के तौर पर लाया गया है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। नतीजतन, कंपनी को इस इश्यू से कोई फंड नहीं मिलेगा। चूंकि कोई नया कैपिटल नहीं जुटाया जा रहा है, इसलिए कंपनी का मुख्य मकसद स्टॉक मार्केट में लिस्ट होना और उससे मिलने वाले फायदों को हासिल करना है।
क्या करती है CMR Green Technologies
CMR Green Technologies नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री में देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। ICRA की एक स्टडी का हवाला देते हुए कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कहा गया है कि FY25 में रेवेन्यू के हिसाब से भारत के सेकेंडरी एल्युमीनियम मार्केट में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज़्यादा थी। कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA FY24 में 217.40 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 39.70% (साल-दर-साल) बढ़कर 303.71 करोड़ रुपये हो गया। इसने FY25 में ₹155.04 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि FY24 में ₹838.56 करोड़ का नेट लॉस हुआ था, जो एक बार होने वाले असाधारण आइटम से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।


