PNB Repo Linked Lending Rate: आरबीआई ने बुधवार को अपना बेंचमार्क ब्याज दर बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। फरवरी 2023 के बाद रेपो रेट में यह पहली बढ़ोतरी है। इससे लोन लेने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी ईएमआई कितनी महंगी होगी।

Bank Interest Rate: आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है, जिससे यह 5.50% हो गया है। आरबीआई के इस फैसले के तुरंत बाद कई बड़े बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इसका असर सिर्फ नए लोन लेने वालों पर ही नहीं, बल्कि उन पुराने ग्राहकों पर भी पड़ेगा जिनका लोन रेपो रेट से लिंक है। इससे उनकी ईएमआई (EMI) बढ़ जाएगी। आइए देखते हैं किस बैंक ने कितना ब्याज बढ़ाया है।

किन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें?

बैंक ऑफ इंडिया

रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने अपना रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RBLR) 8.10% से बढ़ाकर 8.35% कर दिया है। नई दरें 7 अक्टूबर से ही लागू हो चुकी हैं। जिन ग्राहकों का लोन रेपो रेट से जुड़ा है, उनकी ईएमआई या लोन चुकाने की अवधि अब बढ़ जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपना रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 8.10% से बढ़ाकर 8.35% कर दिया है। ये नई दरें 8 अक्टूबर यानी आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, बैंक ने अपने एमसीएलआर (MCLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक ने अपने रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट को 7.95% से बढ़ाकर 8.20% कर दिया है। ये नई दरें भी 8 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपने रेपो-आधारित लोन की दरों में इजाफा किया है। 8 अक्टूबर से बैंक का RBLR बढ़कर 8.35% हो गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने रेपो-आधारित लोन रेट को 7.90% से बढ़ाकर 8.15% कर दिया है। यानी इसमें 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। बैंकों के इस कदम से रेपो रेट से जुड़े होम लोन, कार लोन और अन्य सभी तरह के लोन की ब्याज दरें महंगी होने की पूरी संभावना है।