MS धोनी के सपोर्ट से बेंगलुरु में खुला भारत का पहला जीरो वेट टाइम हॉस्पिटल, जानें खासियत

Published : Dec 03, 2025, 03:04 PM IST
MS Dhoni in Healthcare Sector

सार

MS Dhoni in Healthcare Sector: एमएस धोनी के सपोर्ट से बेंगलुरु में सुपरहेल्थ का पहला जीरो वेट टाइम हॉस्पिटल लॉन्च हुआ। यह भारत का पहला ऐसा हॉस्पिटल नेटवर्क है जो बिना इंतजार, बिना कमीशन मॉडल पर काम करता है और मरीजों को वर्ल्ड क्लास सर्विसेज देता है। 

MS Dhoni Superhealth Hospital Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब हेल्थकेयर सेक्टर में भी नई पारी की शुरुआत कर दी है। धोनी के सपोर्ट से सुपरहेल्थ (Superhealth) ने बेंगलुरु के कोरमंगला के सलापुरिया टावर्स में अपना पहला फ्लैगशिप हॉस्पिटल लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला ऐसा हॉस्पिटल नेटवर्क है जहां न इंतजार करना है और ना ही कोई कमीशन लगेगा। यानी यह हॉस्पिटल जीरो वेट टाइम और जीरो कमीशन पर काम करता है। सुपरहेल्थ का मकसद देश में हर नागरिक को भरोसेमंद, पारदर्शी और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर दिलाना है।

सुपरहेल्थ का मिशन क्या है?

सुपरहेल्थ का पहला हॉस्पिटल बेंगलुरु में लॉन्च होने के साथ ही 100 हॉस्पिटल नेटवर्क बनाने का सफर शुरू कर चुका है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैमिली ऑफिस और पैंथेरा पीक कैपिटल (Panthera Peak Capital) ने इस मिशन में निवेश किया है।

सुपरहेल्थ हॉस्पिटल की खासियतें

OPD और IPD विभाग में मरीजों को बिना इंतजार तुरंत सेवाएं।

सुपर स्पेशलिटी केयर

कार्डियोलॉजी

जनरल सर्जरी

ऑर्थोपेडिक्स

स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

यूरोलॉजी

जनरल मेडिसिन

डर्मेटोलॉजी

नेत्र रोग

पल्मोनोलॉजी और बहुत कुछ

MS धोनी ने क्या कहा?

इस मौके पर धोनी ने कहा, 'हेल्थकेयर हर इंसान की बुनियादी जरूरत है, लेकिन लोग अक्सर क्वालिटी, सुविधा और भरोसेमंद सर्विस पाने में परेशान होते हैं। मैं सुपरहेल्थ की टीम के साथ इस मिशन में जुड़कर खुश हूं। यह कदम केवल हेल्थकेयर सुधार नहीं बल्कि सिस्टम में भरोसा भी बढ़ाएगा।'

सुपरहेल्थ की टेक्नोलॉजी और पेशेंट फर्स्ट मॉडल

सुपरहेल्थ के फाउंडर और CEO वरुण दुबे (Varun Dubey) ने कहा, एमएस धोनी के साथ हेल्थकेयर मिशन में जुड़कर काफी खुश हूं। हम सिस्टम में मौजूद हाई-कोस्ट और कमीशन बेस्ड मॉडल को खत्म कर, मरीज और डॉक्टर को केंद्र में रखकर हॉस्पिटल बना रहे हैं। जीरो वेट टाइम और AI के साथ मरीज को तुरंत और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।' 2030 तक सुपरहेल्थ 100 हॉस्पिटल नेटवर्क और 5000 बेड्स के साथ भारत में 50,000 से ज्यादा नई हेल्थकेयर नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखता है।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • बिना देरी के ऑपरेशन
  • एडमिशन से डिस्चार्ज तक सभी प्रोसेस बिना इंतजार होगा।
  • सभी OPDs ग्राउंड फ्लोर पर है, जिससे आसानी से पहुंच सकते हैं।
  • सिंगल रूम और सेफ्टी फर्स्ट पर काम।
  • इलेक्ट्रिक बेड्स और सुविधाजनक कंसल्टेशन रूम।
  • SuperOS AI प्लेटफॉर्म डॉक्टर के नोट्स को 7 भारतीय भाषाओं में डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन में बदलता है।
  • जीरो पेपरवर्क मॉडल से काम आसान होगा।

इसे भी पढ़ें- SMAT 2025: धोनी के क्लब में शामिल हुए हार्दिक पांड्या, बिना शतक लगाए किया ये काम

इसे भी पढ़ें-धोनी की बाइक चलाते दिखें विराट कोहली, डिनर पार्टी की अनदेखी तस्वीरों में दिखा फ्रेंडशिप गोल्स

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें