
Mukesh Ambani-Shloka Mehta Close Bonding: नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट (NMACC) के दूसरे दिन अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता और ससुर मुकेश अंबानी के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली। दरअसल, इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी अपनी प्रेग्नेंट बहू का हाथ पकड़ उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आए। इस दौरान मुकेश के बेटे आकाश भी साथ दिखे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी बहू श्लोका और बेटे आकाश के साथ फोटो खिंचाते दिख रहे हैं। थोड़ी देर में मुकेश अंबानी श्लोका के साथ कुछ बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान श्लोका भी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। ससुर-बहू के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली। इवेंट में मुकेश और आकाश अंबानी ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए।
लहंगे में दिखा श्लोका का बेबी बंप :
इवेंट में श्लोका मेहता अबू जानी-संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे में पहुंची थीं। इससे उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। श्लोका ने सिर पर डायमंड स्टडेड हेडबैंड बांध रखा था। साथ ही उन्होंने डायमंड इयररिंग्स कैरी किए थे। इस लुक में मुस्कुराती हुईं श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं श्लोका :
अंबानी की बहू श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इससे पहले 10 दिसंबर, 2020 को उन्होंने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी अंबानी दादा-दादी के बेहद क्लोज हैं। पृथ्वी अक्सर मुकेश-नीता अंबानी के साथ नजर आते हैं। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी।
पहले दिन भी दिखा था श्लोका का बेबी बंप :
श्लोका मेहता NMACC इवेंट के पहले दिन यलो कलर की साड़ी में पहुंची थीं। हालांकि, इस दौरान भी उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। श्लोका ने मांग टीका और बड़े-बड़े ईयररिंग्स से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। वहीं उनके पति आकाश अंबानी ग्रीन कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए थे।
ये भी देखें :
PHOTOS: मुकेश अंबानी की बहू ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति आकाश के साथ श्लोका ने यूं दिए पोज
अंदर से ऐसा दिखता है नीता-मुकेश अंबानी का NAMCC, 8 PHOTOS में देखें भव्यता
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News