
मुंबई। शुक्रवार 31 मार्च को मुंबई में नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन हुआ। इसके दूसरे दिन यानी शनिवार को इवेंट में बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड से भी कई स्टार्स पहुंचे। शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक कई बड़े स्टार्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया। इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण धवन इंटनेशनल मॉडल गीगी हदीद को गोद में उठाकर Kiss करते दिख रहे हैं।
वरुण ने गीगी हदीद को गोद में उठा कर किया Kiss:
वायरल वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच, वहां हॉलीवुड मॉडल गीगी हदीद (Gigi Hadid) पहुंच जाती हैं। ये देखकर वरुण धवन गीगी को गोद में उठा कर Kiss कर लेते हैं। वरुण धवन के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं।
आप महिला हैं तो कहीं भी सेफ नहीं :
एक यूजर ने वरुण धवन को ट्रोल करते हुए लिखा- अगर आप एक महिला हैं तो आप कहीं भी किसी के साथ भी सुरक्षित नहीं है। चाहे आप गीगी हदीद ही क्यों ना हों। इलीट लोगों की पार्टी के बीच वरुण धवन ने गीगी हदीद को इनवाइट कर उन्हें गोद में उठाया और बिना उनकी परमिशन के Kiss कर लिया। बाद में उसे फन का नाम देना बहुत ही गलत है।
वरुण धवन ने दिया करारा जवाब :
यूजर के इस कमेंट पर वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया। वरुण ने लिखा- ऐसा लगता है आप नींद से अभी उठे हैं और आज ही जागने का फैसला किया है। मैं आपको ख्वाबों की दुनिया से बाहर लाते हुए बताना चाहता हूं कि गीगी हदीद का स्टेज पर आना पहले से ही डिसाइड था। आप कोई और मुद्दा खोजिए। गुड मॉर्निंग।
ये भी देखें :
अंदर से ऐसा दिखता है नीता-मुकेश अंबानी का NAMCC, 8 PHOTOS में देखें भव्यता
PHOTOS: अंबानी की छोटी बहू ब्लैक साड़ी में लगी बला की खूबसूरत, श्लोका को Kiss करते दिखे आकाश
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News