NVIDIA ने एप्पल को पछाड़ा, बनीं दूसरी मूल्यवान कंपनी, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Published : Jun 06, 2024, 05:59 PM IST
NVIDIA

सार

एनवीडिया एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी मूल्यवान कंपनी बन गई है। इसके कारण एनवीडिया के मार्केट कैप में 1.8 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया है। ऐसे में कंपनी का टोटल मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया।

बिजनेस डेस्क. एनवीडिया के शेयरों में 5 जून को रिकॉर्ड उछाल आया है। कंपनी के शेयरों में 5.2% उछाल के साथ 1,224.40 डॉलर पर बंद हुए। ऐसे में वह कंपनी एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी मूल्यवान कंपनी बन गई है। इसके कारण एनवीडिया के मार्केट कैप में 1.8 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया है। ऐसे में कंपनी का टोटल मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया। इसके पीछे AI को पावर देने वाले चिप्स की बढ़ती मांग है। वहीं, एप्पल के शेयरों में 0.8% की बढ़ोतरी हुई। इसका मार्केट कैप 3.003 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

एनवीडिया की ग्रोथ लगातार बढ़ रही

एनवीडिया के शेयरों ने साल 147% की ग्रोथ देखी गई है। इसका कारण हाई एंड प्रोसेसर की भारी मांग के कारण मुमकिन हो पाई है। माइक्रोसॉफ्ट सहित कई दिग्गज टेक कंपनियों में AI कंप्यूटिंग क्षमताओं को बढ़ाने और इस उभरती हुई तकनीक में अपना दबदबा बनाया है।

माइक्रोसॉफ्ट अब भी पहले पायदान पर

माइक्रोसॉफ्ट मार्केट वैल्यू के मामले में अब भी पहले पायदान पर बनी हुई है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 3.15 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद एनवीडिया और एप्पल है। वॉल स्ट्रीट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि एनवीडिया इसे पीछे छोड़ देगी।

ये है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां

  • माइक्रोसॉफ्ट - 3.151 ट्रिलियन डॉलर
  • एनवीडिया - 3.011 ट्रिलियन डॉलर
  • एप्पल - 3.003 ट्रिलियन डॉलर
  • गूगल - 2.179 ट्रिलियन डॉलर
  • अमेजन - 1.886 ट्रिलियन डॉलर

जानें एप्पल क्यों पिछड़ी

एप्पल इस साल कई चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन में आईफोन की मांग घट रही है। वहीं, यूरोपीय संघ में जुर्माना भी झेलना पड़ा। ऐसे में इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें…N

ITC के डीमर्जर को शेयर होल्डर्स की मंजूरी, जानें किसे मिलेंगे कितने शेयर

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?