Radhika Merchant With Ambani Family: अंबानी खानदान की होनेवाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। राधिका ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो होनेवाले पति अनंत की आंखों में खोई नजर आ रही हैं।
पहली तस्वीर में राधिका और अनंत एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अनंत अंबानी बड़े प्यार से राधिका को निहारते हुए दिख रहे हैं।
211
राधिका मर्चेंट हाल हाल ही में नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर अलग-अलग अवतार में नजर आईं।
311
अंबानी परिवार के इस इवेंट में राधिका पूरी तरह छाई रहीं। हर तरफ बस उनके ही चर्चे थे। कभी वो साड़ी तो कभी लहंगे और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं।
411
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई जनवरी, 2023 में हुई। इंगेजमेंट में अंबानी फैमिली ने बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को इनवाइट किया था।
511
इससे पहले दिसंबर, 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में राधिका-अनंत की रोका सेरेमनी हुई थी। इस दौरान मर्चेंट और अंबानी फैमिली के करीबी लोग ही मौजूद थे।
611
बता दें कि राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के CEO बीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वे गुजरात के रहने वाले हैं। राधिका की एक बड़ी बहन अंजलि भी हैं। अंजलि की 2020 में शादी हो चुकी है।
711
राधिका अक्सर अंबानी फैमिली के इवेंट्स में नजर आती हैं। अंबानी खानदान के हर एक शख्स के साथ राधिका की तस्वीरें मौजूद हैं।
811
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट अपनी होनेवाली जेठानी श्लोका मेहता के साथ नजर आ रही हैं। जेठान-देवरानी में काफी क्लोज बॉन्डिंग है।
911
इस फोटो में राधिका मर्चेंट अपने होनेवाले सास-ससुर मुकेश और नीता अंबानी के साथ मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।
1011
बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत 2023 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं।
1111
जून, 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। इसमें राधिका ने क्लासिकल डांस किया था।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News