
बिजनेस डेस्क : गुरुवार, 19 दिसंबर को शेयर मार्केट (Share Market) क्रैश हो गया है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी में 300 अंकों की जोरदार गिरावट है। निफ्टी बैंक 800 अंकों से ज्यादा और मिडकैप इंडेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा नीचे आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में FMCG सेक्टर के शेयर, HUL और ITC को छोड़ दें तो सारे सेक्टर में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) में है। निफ्टी-50 में डॉ. रेड्डी, HUL, ITC में तेजी और विप्रो, इंफोसिस, हिंडाल्को, Shriram Finance और Adani Enterprises के शेयर लुढ़क गए हैं।
शेयर बाजार US Fed के आउटलुक पर सहम गए हैं। अमेरिकी बाजारों में भी कोहराम मचा है। रेट कट पर फेड के खराब आउटलुक से डाओ 1100 अंकों से ज्यादा गिरा। 50 साल में पहली बार है, जब अमेरिकी बाजार लगातार 10 दिनों से कमजोर है। इसके अलावा नैस्डैक 700 अंक, S&P 3% तक नीचे आ गया है। बता दें कि अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें उम्मीद के मुताबिक घटा दी है लेकिन 2025 में चार में से सिर्फ दो में रेट कट करने के संकेत दिए हैं।
फेड के फैसले का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इस फैसले के बाद सोने-चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली। सोना 60 डॉलर गिरकर 2,600 डॉलरऔर चांदी 3.5% की गिरावट के साथ 30 डॉलर लुढ़क गई। क्रूड ऑयल 73 डॉलर के आसपास था। इस दौरान डॉलर इंडेक्स 2 साल और बॉन्ड यील्ड 7 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गए।
NSE के डेटा के मुताबिक, 18 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,316.81 करोड़ की बिकवाली की। 18 दिसंबर को घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,084.08 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की।
इसे भी पढ़ें
2025 में पैसा कमाना है तो 7 STOCKS खरीदकर रख लें!
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News