
बिजनेस डेस्क : शेयर मार्केट (Share Market) में इन दिनों युवाओं की दिलचस्पी बढ़ रही है। कई निवेशक बाजार से अच्छी-खासी कमाई करते हैं। इन्हीं में एक 25 साल का लड़का भी है, जिसने पढ़ाई छोड़कर स्टॉक मार्केट में दांव लगाया। सिर्फ 8 साल में पैसों का अंबार लगा दिया। महज दो हजार रुपए से बाजार में एंट्री लेने वाले इस लड़के ने सैंकड़ों करोड़ रुपए कमाए। छोटी सी उम्र में निवेश, ट्रेडिंग और बिजनेस से बंपर कमाई करने वाले इस लड़के का नाम संकर्ष चंद (Sankarsh Chanda) है, जो हैदराबाद (Hyderabad) के रहने वाले हैं। आइए जानते हैं उनकी शेयर मार्केट की जर्नी के बारें में...
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरमीडिएट (12वीं) की पढ़ाई करने के बाद संकर्ष चंद बीटेक करने नोएडा चले गए। बेनेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। यहां उनका इंट्रेस्ट शेयर मार्केट में बढ़ा। इसी वजह से उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और निवेश की शुरुआत की। संकर्ष ने अपना पहला निवेश साल 2016 में सिर्फ दो हजार रुपए से किया। अगले दो साल में ही उनकी किस्मत खुल गई और पैसे छाप दिए।
एक इंटरव्यू में संकर्ष ने बताया कि निवेश की शुरुआत के दो साल में ही 1.5 लाख रुपए उन्होंने शेयर बाजार में लगाए, जो बढ़कर 13 लाख रुपए हो गए। इसके बाद उन्होंने 8 लाख रुपए के शेयर बेच दिए और जो पैसे मिले उससे Savart (Svobodha Infinity Investment Advisors Private Limited) नाम की कंपनी खोल दी। शुरुआत में इस कंपनी में सिर्फ 35 लोग ही काम करते थे।
छोटी सी उम्र में शेयर बाजार से खुद की कंपनी बनाने तक का संकर्ष का सफर काफी लोगों को इंस्पायर करता है। साल 2016 में जब उन्होंने शेयर बाजार की जर्नी शुरू की, तभी 'Financial Nirvana' नाम की एक किताब लिखी। जिसमें बिजनेस और इन्वेस्टमेंट में कनेक्शन बताया गया है। आज संकर्ष को कंपनी से अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की नेटवर्थ है।
अरबों की संपत्ति के बावजूद संकर्ष को दिखावा पसंद नहीं है। उनकी लाइफस्टाइल काफी सिंपल है। वह अक्सर टी-शर्ट और शॉर्ट्स में रहते हैं। किसी मीटिंग और शो में जाने पर ही खास तरह के कपड़े पहनते हैं। अपनी स्पीच में अक्सर शेयर बाजार और बिजनेस की बारीकियां और आसान टिप्स बताते हैं।
इसे भी पढ़ें
1 ताना और गांव के लड़के ने मचा दिया तहलका, 4 महीने में शेयर से छापा 8 गुना पैसा
मुकद्दर का सिकंदर निकला ₹2 वाला शेयर, सिर्फ 5 साल में बनाया करोड़पति
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News