
Sensex Nifty Fall Reason : शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को निवेशकों को जोरदार झटका दिया। सेंसेक्स 586 गिरकर 80,600 और निफ्टी 203 अंक टूटकर 24,565 के लेवल पर बंद हुआ। इस बिकवाली के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया 'Reciprocal Tariff Order' है, जिसमें भारत से एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लगाया गया है। 1 अगस्त को करीब 2,350 शेयरों में गिरावट आई, जबकि सिर्फ 1,168 शेयर हरे निशान में बंद हुए। इससे 5.27 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप साफ हो गया। जानिए बाजार में आई गिरावट के 5 कारण...
डोनाल्ड ट्रंप के 'Adjusted Reciprocal Tariff' ऑर्डर के तहत भारत से एक्सपोर्ट होने वाले कई प्रोडक्ट्स पर 25% शुल्क लगाया गया है। इससे टेक्सटाइल, केमिकल्स और फूड जैसे प्रॉफिटेबल सेक्टर्स पर सीधा दबाव बन सकता है। नतीजा यह हो सकता है कि देश का निर्यात घटे और विदेशी खरीदारों के ऑर्डर भी कम हो जाएं।
इसे भी पढ़ें- Swiggy से Sun Pharma तक: कौन सा शेयर खरीदें, कहां रहें अलर्ट? जानिए ब्रोकरेज की सलाह
चीन, जापान और कोरिया जैसे एशियाई बाजार लाल निशान में रहे, अमेरिका में भी गिरावट का माहौल। ग्लोबल सेंटीमेंट पर इसका बुरा असर पड़ा है, जिससे भारतीय बाजार पर और प्रेशर बना और गिरावट आई।
इंडिया VIX, जो बाजार में अनिश्चितता और डर का संकेतक है, शुक्रवार को 2% चढ़कर 11.77 पर पहुंच गया। जब VIX बढ़ता है तो इसका मतलब होता है कि निवेशकों में डर और बेचैनी बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें- Adani Power का बड़ा सरप्राइज: पहली बार होगा स्टॉक स्प्लिट, जानें रिकॉर्ड डेट
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया की 17 बड़ी फार्मा कंपनियों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अमेरिका में दवाओं की कीमतें घटाएं। इसका सीधा असर निफ्टी फार्मा पर पड़ा, जो 3% तक गिर गया। सन फार्मा, सिप्ला (Cipla) और Lupin जैसे स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी गई।
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को ही विदेशी निवेशकों ने 5,588 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले। यह सीधा इशारा करता है कि ग्लोबल फंड्स फिलहाल भारत से पैसा निकाल रहे हैं और इससे बाजार पर दबाव बनता जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।