
Sukanya Samriddhi Yojana Interest: देश की तमाम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी और तरक्की के लिए सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की। सरकार ने इस योजना को जनवरी, 2015 में शुरू किया। इसमें पैसा लगा कर बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे के पैसे आराम से जोड़ सकते हैं। आखिर क्या है सुकन्या समृद्धि योजना और इसमें 14 साल तक 1000 रुपए जमा करने पर 18 साल में कितनी रकम मिलेगी, जानते हैं।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को राहत पहुंचाना है, जो पैसों की तंगी के चलते अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते थे खास तौर पर लड़कियों को। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है।
21 साल में मैच्योर होती है सुकन्या समृद्धि पॉलिसी
सुकन्या समृद्धि पॉलिसी के तहत पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है। हालांकि, लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से रकम निकाली जा सकती है, लेकिन पूरी रकम 21 साल के बाद ही मिलती है।
कितनी है सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की 2024 में ब्याज दर 8.2% सालाना है। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसके लिए निवेश की न्यूनतम राशि 250 रुपये सालाना है। वहीं, इस स्कीम में अधिकतम 1,50,000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।
एक परिवार में अधिकतम कितने खाते खोल सकते हैं
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं के खाते खोले जा सकते हैं। SSY स्कीम में निवेश करके आप चाहें तो 1.5 लाख रुपए तक के टैक्स बेनिफिट का दावा कर सकता है।
14 साल तक 1000 रुपए जमा करेंगे तो 18 साल में कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 14 नहीं बल्कि 15 साल तक पैसा जमा करना होता है। इस हिसाब से अगर आप हर महीने 1000 रूपये जमा करेंगे तो साल के 12000 रूपये का इन्वेस्टमेंट होगा। इस हिसाब से 15 साल तक पैसा जमा करने के बाद आपका कुल इन्वेस्टमेंट 1,80,000 रूपये होगी। वहीं, कंपाउंड इंटरेस्ट के हिसाब से आपको 3,74,206 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं, मैच्योरिटी के बाद आपको मिलने वाल कुल रकम 5,54,206 रुपए होगी।
ये भी देखें:
LIC Index Plus: एलआईसी की इस स्कीम में इंश्योरेंस के साथ मिलेगा सेविंग का फायदा
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News