Defence Budget 2023: रक्षा मंत्रालय को मिला 5.94 लाख करोड़ रुपए, 69 हजार करोड़ की हुई वृद्धि

Published : Feb 01, 2023, 12:58 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 01:01 PM IST
Defence  budget 2023

सार

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट (Budget 2023) में रक्षा मंत्रालय (Defence Budget 2023) को 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। बजट आवंटन में करीब 69 हजार करोड़ की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट (Budget 2023) पेश किया। इस साल रक्षा मंत्रालय (Defence Budget 2023) को 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। पिछले साल के बजट से करीब 69 हजार करोड़ की हुई वृद्धि हुई है। इससे तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रक्षा बजट 5,25,166 करोड़ रुपए था।

दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकतों में से एक है भारत

सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी और पाकिस्तान के साथ लंबे वक्त से चली आ रही दुश्मनी को देखते हुए भारत का रक्षा बजट बहुत अधिक मायने रखता है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकतों में से एक है। भारत के पास 14.4 लाख से अधिक सैनिक हैं। भारत के रक्षा बजट में तीनों सेनाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) के लिए आवंटन शामिल है। रक्षा बजट में आयुध कारखानों, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और पूंजी परिव्यय के लिए आवंटन भी शामिल है।

मोदी सरकार ने 5 साल में दोगुना किया रक्षा बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले पांच साल में रक्षा बजट लगभग दोगुना से भी अधिक कर दिया है। 2017 में यह 2.74 लाख करोड़ रुपए था। 2023 में इसे बढ़ाकर 5.94 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया। 2022-23 के बजट का कुल आकार 39.45 लाख करोड़ रुपए था। इसमें से 13.31% (5.25 लाख करोड़ रुपए) रक्षा मंत्रालय को अलॉट किया गया था। इसमें से 1.19 लाख करोड़ रुपए पेंशन के लिए था। 2021-22 के बजट की तुलना में 9.82 फीसदी (46,970 करोड़ रुपए) की वृद्धि की गई थी।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2023 : बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा देखें पूरी लिस्ट

पिछले पांच सालों में रक्षा बजट (पेंशन सहित)

  • वित्त वर्ष 2018-19: 4,04,365 करोड़ रुपए
  • वित्त वर्ष 2019-20: 4,31,011 करोड़ रुपए
  • वित्त वर्ष 2020-21: 4,71,378 करोड़ रुपए
  • वित्त वर्ष 2021-22: 4,78,196 करोड़ रुपए
  • वित्त वर्ष 2022-23: 5,25,166 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें- Industry Budget 2023: महामारी से प्रभावित MSME को राहत, छोटे उद्योगों को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?