कौन है वो शख्स जिसने सबसे पहले सुनाई Ambani खानदान में पोती होने की खबर

Published : Jun 02, 2023, 12:28 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 12:34 PM IST
Dhanraj Nathwani

सार

मुकेश (Mukesh Ambani)और नीता अंबानी हाल ही में पोती के दादा-दादी बने हैं। अंबानी खानदान में पोती होने की खबर सबसे पहले ट्विटर पर धनराज नाथवानी (Dhanraj Nathwani) ने दी। क्या आप जानते हैं आखिर कौन हैं धनराज नाथवानी?

Who is Dhanraj Nathwani: मुकेश (Mukesh Ambani)और नीता अंबानी हाल ही में पोती के दादा-दादी बने हैं। अंबानी खानदान की बड़ी बहू और आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने 31 मई को एक बेटी को जन्म दिया। अंबानी खानदान में पोती होने की खबर सबसे पहले ट्विटर पर धनराज नाथवानी (Dhanraj Nathwani) ने दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को नन्ही राजकुमारी के आने पर ढेर सारी बधाई। ये अनमोल आशीर्वाद आपकी जिंदगी में खूब सारी खुशियां और प्यार लाए। आखिर कौन हैं धनराज नाथवानी, जिन्होंने सबसे पहले दी अंबानी खानदान में पोती होने की खबर?

अंबानी परिवार के बेहद करीबी हैं धनराज

धनराज नाथवानी (Dhanraj Nathwani) आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी के मित्र हैं। इसके साथ ही वो अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में बतौर ग्रुप प्रेसिडेंट काम कर रहे हैं। नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की जामनगर मैन्यूफैक्चरिंग डिवीजन का भी काम देखते हैं। 37 साल के धनराज नाथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर के डायरेक्टर भी हैं। धनराज नाथवानी द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के वाइस प्रेसिडेंट होने के साथ ही जामनगर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

2019 में हुई थी आकाश-श्लोका की शादी

बता दें कि मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता से 9 मार्च, 2019 को हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद श्लोका ने अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी (Prithvi Ambani) को जन्म दिया। पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को मुंबई में हुआ। मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अब डेढ़ साल के हो चुके हैं। आकाश और श्लोका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों की स्कूली पढ़ाई भी साथ हुई है। 12वीं के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और इन्होंने शादी का फैसला किया। बता दें कि आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) में टेलीकॉम और डिजिटल बिजनेस का काम देखते हैं।

ये भी देखें : 

कौन है वो शख्स जिसकी डेयरी का दूध पीते हैं अंबानी-बच्चन से लेकर तेंडुलकर तक, जानें क्या है 1 लीटर दूध का दाम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग