- Home
- Business
- Money News
- कौन है वो शख्स जिसकी डेयरी का दूध पीते हैं अंबानी-बच्चन से लेकर तेंडुलकर तक, जानें क्या है 1 लीटर दूध की कीमत
कौन है वो शख्स जिसकी डेयरी का दूध पीते हैं अंबानी-बच्चन से लेकर तेंडुलकर तक, जानें क्या है 1 लीटर दूध की कीमत
World Milk Day 2022: 1 जून को हर साल दुनियाभर में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसे गरीब से लेकर अमीर तक हर कोई पीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी, बच्चन, तेंडुलकर किस डेयरी का दूध पीते हैं?

पुणे शहर देश की सबसे ज्यादा आधुनिक डेयरी है, जिसका नाम 'भाग्यलक्ष्मी' (Bhagyalaxmi Dairy) है। इस डेयरी का दूध मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई शहरों में जाता है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी के कस्टमर आम नहीं बल्कि बेहद खास लोग हैं। इनमें अंबानी फैमिली से लेकर अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी इसी डेयरी का दूध पीते हैं।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी पुणे के पास मंचर में स्थित है। यह डेयरी 35 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस डेयरी में 3000+ गाय हैं। डेयरी में एक लीटर दूध की कीमत करीब 120 रुपए लीटर है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी में हर दिन करीब 25 हजार लीटर मिल्क का प्रोडक्शन होता है। यहां दूध निकालने के लिए मॉर्डर्न और हाइजीनिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाता है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी के मालिक देवेंद्र शाह हैं। शाह पहले टेक्सटाइल बिजनेस में एक्टिव थे। हालांकि, बाद में उन्होंने डेयरी फॉर्म खोलने का फैसला किया। देवेन्द्र शाह ने सबसे पहले 175 ग्राहकों के साथ 'प्राइड ऑफ काउ' ब्रांड लॉन्च किया था।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी का दूध उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम हर दिशा में सप्लाई होता है। भाग्यलक्ष्मी डेयरी के फिलहाल 25 हजार से ज्यादा सैटिस्फाइड कस्टमर हैं।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी में स्विट्जरलैंड ब्रीड की 3 हजार से ज्यादा होलस्टिन फ्रेशियान नस्ल की गाय हैं। ये नस्ल हर दिन करीब 25-28 लीटर दूध देती है। इस गाय की कीमत 90 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए के बीच है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी की गायों का खास ख्याल रखा जाता है। यहां कि गाय को पीने के लिए RO का पानी दिया जाता है। इस नस्ल की गाय को सोयाबीन के अलावा मक्की का चारा, अल्फा घास और सब्जियां खिलाई जाती हैं।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी में दूध निकालने से लेकर उसकी पैकिंग और बॉटलिंग जैसा सभी काम ऑटोमैटिक तरीके से होता है। दूध पाइप से साइलोज में और इसके बाद पॉश्चुराइज्ड होकर बोतल में पैक किया जाता है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी में आने वाले लोगों को अपने पैरों को अच्छी तरह धोना जरूरी होता है। यहां दूध निकालने से पहले हर एक गाय का टेस्ट किया जाता है। अगर कोई गाय बीमार है, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जाता है।
देवेंद्र शाह की बेटी और कंपनी की मार्केटिंग हेड अक्षाली शाह बताती हैं कि पुणे से मुंबई के लिए हर दिन दूध की सप्लाई फ्रीजिंग डिलिवरी वैन से होती है। इस वैन में दूध को एक निश्चित तापमान पर रखा जाता है, जिससे वो खराब नहीं होता।
ये भी देखें :
World Milk Day 2023: क्या आप जानते हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के बारे में
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News