'द टर्मिनेटर' बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, जानिए क्या काम करते हैं Bernard Arnault

आरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ 197 अरब डॉलर है। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.93 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल उनकी संपत्ति 18.1 अरब डॉलर बढ़ी है। आरनॉल्ट दुनिया टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में एकमात्र गैर-अमेरिकी कारोबारी हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Mar 7, 2024 5:24 AM IST / Updated: Mar 07 2024, 11:17 AM IST

बिजनेस डेस्क : दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट एक बार फिर बदल गई है। जेफ बेजोस और एलन मस्क को पीछे छोड़ फ्रांस कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, आरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ 197 अरब डॉलर है। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.93 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल उनकी संपत्ति 18.1 अरब डॉलर बढ़ी है। आरनॉल्ट दुनिया टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में एकमात्र गैर-अमेरिकी कारोबारी हैं।

Bernard Arnault कौन सा काम करते हैं

सबसे रईस इंसान दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के CEO हैं। इस कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 47.5% है। इस लग्जरी हाउस के पास मौजूदा समय में 70 से ज्यादा ब्रांड हैं। इनमें Louis Vuitton, Christian Dior, Fendi, Moet & Chandon, Hennessy, Sephora और Veuve Clicquot जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। Christian Dior में ही आरनॉल्ट की 96.5% हिस्सेदारी है। 

बर्नार्ड आरनॉल्ट ने कब की बिजनेस की शुरुआत

बर्नार्ड आरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च, 1949 को हुआ था। उन्होंने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में एंट्री ली थी। उन्होंने एक टेक्सटाइल ग्रुप को खरीदा। जिसके पास Christian Dior का भी मालिकाना हक था। 4 साल बाद उन्होंने इस कंपनी के बाकी बिजनेस को बेच दिया और LVMH में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा। कुछ साल पहले ही उन्होंने अमेरिका की जूलरी कंपनी Tiffany & Co को भी 15.8 अरब डॉलर में खरीदा, जो उनके ग्रुप की अब तक की सबसे बड़ी डील थी।

बर्नार्ड आरनॉल्ट को क्यों कहा जाता है 'द टर्मिनेटर'

1985 में आरनॉल्ट ने फ्रांस की सरकारी दिवालिया टेक्सटाइल कंपनी Boussac को खरीद लिया था। दो साल में ही करीब 9,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था। इसके बाद आरनॉल्ट 'द टर्मिनेटर' नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने डियोर ब्रांड छोड़कर ग्रुप के ज्यादातर एसेट्स को बेच दिया और सिर्फ फैशन सेगमेंट पर ही फोकस बढ़ाया।

दुनिया के 10 सबसे बड़े अमीर

  1. बर्नार्ड आरनॉल्ट- 197 अरब डॉलर
  2. जेफ बेजोस- 196 अरब डॉलर
  3. एलन मस्क- 189 अरब डॉलर
  4. मार्क जकरबर्ग- 178 अरब डॉलर
  5. बिल गेट्स- 149 अरब डॉलर
  6. स्टीव बालमर- 139 अरब डॉलर
  7. वॉरेन बफे- 133 अरब डॉलर
  8. लैरी एलिसन- 126 अरब डॉलर
  9. लैरी पेज- 121 अरब डॉलर
  10. सर्गेई ब्रिन- 115 अरब डॉलर
  11. मुकेश अंबानी- 114 अरब डॉलर

इसे भी पढ़ें

1 करोड़ की नौकरी छोड़ खड़ी कर दी 4100 Cr की कंपनी, कौन हैं विनीता सिंह

 

जानें बेटे की प्री-वेडिंग के बाद सबसे पहले कहां पहुंचे Mukesh Ambani

 

 

Share this article
click me!