₹2000 बचाकर पाएं ₹1.43 लाख: पोस्ट ऑफिस की लखपति बनाने वाली धांसू स्कीम

Published : Apr 09, 2026, 02:04 PM IST

Monthly Savings Scheme: आजकल महंगाई जिस रफ़्तार से बढ़ रही है, हर कोई सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ शानदार रिटर्न चाहता है। अगर आप भी बिना रिस्क निवेश की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की RD आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसमें सिर्फ ₹2000 बचाकर लखपति बन सकते हैं।

PREV
15

पोस्ट ऑफिस RD क्या है और कैसे काम करती है?

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने एक निश्चित रकम जमा करने पर सरकार आपको उस पर तगड़ा ब्याज देती है। 5 साल की इस स्कीम में आप अपनी छोटी-छोटी बचत को एक बड़े फंड में बदल सकते हैं। इसमें निवेश करना बहुत आसान है और यह आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाई गई स्कीम है।

25

पोस्ट ऑफिस RD में निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?

अगर आप हर महीने अपनी सैलरी या कमाई में से सिर्फ ₹2000 बचाकर इस स्कीम में डालते हैं, तो 5 साल बाद आपके पास लगभग ₹1,42,732 का एकमुश्त फंड तैयार हो सकता है। इस दौरान आप कुल ₹1,20,000 जमा करेंगे और सरकार आपको उस पर ₹22,732 सिर्फ ब्याज के तौर पर देगी। इसी तरह अगर आप ₹1000 महीना जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर लगभग ₹71,369 मिलेंगे। वहीं ₹5000 की मंथली बचत आपको ₹3,56,830 का मालिक बना सकती है। वर्तमान में सरकार इस पर 6.7% सालाना की दर से ब्याज दे रही है।

35

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होने पर लोन की सुविधा

अक्सर लोग लंबी स्कीम में पैसा लगाने से इसलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बीच में जरूरत पड़ने पर पैसा फंस जाएगा। पोस्ट ऑफिस RD (रिकरिंग डिपॉजिट) में ऐसा नहीं है। अगर आपको पैसों की सख्त जरूरत है, तो आप अपनी ही जमा राशि पर लोन ले सकते हैं। लगातार एक साल तक किस्त जमा करने के बाद आप अपने खाते में मौजूद कुल बैलेंस का 50% हिस्सा लोन के तौर पर निकाल सकते हैं। खास बात यह है कि यह लोन आपको पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कम ब्याज पर मिलता है। आपको अपनी RD पर मिलने वाले ब्याज से सिर्फ 2% ज्यादा ब्याज देना होगा, जो कि फिलहाल के हिसाब से 8.7% बैठता है।

45

सेफ फ्यूचर के लिए बेहतरीन ऑप्शन

पोस्ट ऑफिस RD भारत सरकार सपोर्टेड स्कीम है, इसलिए आपका एक-एक पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश की शुरुआत आप मात्र ₹100 से भी कर सकते हैं और ऊपर की कोई लिमिट नहीं है। आप ₹100 के बाद ₹10 के मल्टीपल में कोई भी रकम चुन सकते हैं। इस स्कीम में कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है, यहाँ तक कि 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी इसे शुरू किया जा सकता है। तीन लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।

55

पोस्ट ऑफिस आरडी किसके लिए बेस्ट?

यह स्कीम उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ आपकी जानकारी और सामान्य समझ के लिए है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं (जैसे RD) की ब्याज दरें और नियम सरकार द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। निवेश के आंकड़े अनुमानित गणना (Calculations) पर आधारित हैं। हम किसी भी वित्तीय लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। किसी भी स्कीम में पैसा निवेश करने से पहले कृपया अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं, आधिकारिक वेबसाइट चेक करें या किसी सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories