Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जितना पैसा डालोगे, डबल हो जाएगा!
Post Office Scheme Earn Double: क्या आप चाहते हैं कि आपके पैसे सुरक्षित रहें और गारंटी के साथ बढ़ें? अगर हां, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात है कि इसमें आप जितना भी पैसा डालोगे, वो डबल हो जाएगा।

पोस्ट ऑफिस की कौन-सी स्कीम पैसा डबल कर देती है?
इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र (KVP) है। यह पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम है, जिसमें आप जो भी पैसा डालोगे, करीब 9 साल 5 महीने (115 महीने) में डबल हो जाएगा। मतलब अगर आप आज 5,000 रुपए डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 10,000 रुपए मिलेंगे।
किसान विकास पत्र योजना क्या है?
किसान विकास पत्र एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसे इंडियन पोस्ट ने 1988 में लॉन्च किया था। इसे शुरू करने का मकसद, लोगों को लॉन्ग टर्म तक पैसे बचाने (सेविंग्स) की आदत डालना है। पहले यह स्कीम खासतौर पर किसानों के लिए थी, इसलिए इसका नाम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) रखा गया। अब यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। आप इसमें कम से कम 1,000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हो और कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है, यानी आप जितना चाहे, उतना इन्वेस्ट कर सकते हैं। बड़ी राशि जमा करने पर आपको PAN और कुछ मामलों में इनकम सर्टिफिकेट देना पड़ सकता है।
KVP में कौन निवेश कर सकता है?
- कोई भी भारतीय नागरिक, उम्र 18 साल या उससे ज्यादा।
- किसी नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की तरफ से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले निवेश कर सकते हैं।
- HUF (Hindu Undivided Family) और NRI इस स्कीम में निवेश नहीं कर सकते।
KVP के प्रकार
Single Holder Certificate: खुद के लिए या किसी नाबालिग के लिए।
Joint 'A' Type Certificate: दो वयस्कों के लिए, पेमेंट दोनों को या सर्वाइविंग होल्डर को।
Joint 'B' Type Certificate: दो वयस्कों के लिए, पेमेंट किसी भी होल्डर को या सर्वाइविंग होल्डर को।
KVP में निवेश करना क्यों सही माना जाता है?
- सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश है। इस पर मार्केट में उतार-चढ़ाव से फर्क नहीं पड़ता है।
- गारंटीड रिटर्न मिलता है। मैच्योरिटी पर आपका पैसा डबल हो जाता है।
- लो-रिस्क स्कीम है, मतलब आप निवेश किए हुए पैसे के बारे में बिल्कुल टेंशन फ्री रह सकते हो।
किसान विकास पत्र योजना का ब्याज और मैच्योरिटी
- वर्तमान ब्याज दर 7.5% सालाना (Q4 FY 2025-26) है, जो कंपाउंडिंग के साथ होता है।
- मैच्योरिटी पीरियड 115 महीने है। इसके बाद आप पूरे कॉर्पस निकाल सकते हैं।
KVP में निवेश कैसे करें?
- सबसे पहले Form A या A1 भरें।
- अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा करें।
- KYC पूरा करने के लिए पहचान और एड्रेस प्रूफ जमा करें।
- कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें।
- कैश पेमेंट पर तुरंत या अन्य तरीकों से क्लियर होने के बाद सर्टिफिकेट लें।
- अब आपका KVP सर्टिफिकेट आपके नाम पर होगा। इसे मैच्योरिटी तक संभाल कर रखें। आप इसे लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हो।
KVP किसी और के नाम ट्रांसफर कैसे करें?
- आप किसी को नॉमिनी बना सकते हैं, ताकि अगर कुछ अनहोनी हो जाए, तो पैसा उसे मिल जाए।
- KVP ट्रांसफर सिर्फ नियमों और पोस्ट मास्टर या बैंक अधिकारी की सहमति से हो सकता है।
- नाबालिग के लिए ट्रांसफर तब तक संभव नहीं, जब तक वह जिंदा है।
KVP में टैक्स कटता है या नहीं?
- KVP निवेश 80C डिडक्शन के लिए योग्य नहीं।
- ब्याज आय पूरी तरह से टैक्सेबल है।
- TDS 10% ब्याज पर हर साल कटता है।
- मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज टैक्सेबल नहीं, क्योंकि ब्याज पहले ही टैक्स किया जा चुका होता है।
KVP के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- एड्रेस प्रूफ
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पहचान प्रमाण (आधार, वोटर ID, PAN, पासपोर्ट या अन्य)
- भरा हुआ KVP आवेदन फॉर्म
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

