Stocks to Watch Today: आज इन 5 शेयरों में लग सकती है लॉटरी, Tata Group स्टॉक्स पर रखें खास नजर

Published : Sep 18, 2026, 07:32 AM IST

Stocks to Watch Today 18 September: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। टाटा संस की कमान को लेकर छिड़े विवाद से डिफेंस कंपनियों की बड़ी डील्स तक, जानिए आज किन 6 शेयरों पर बाजार की नजरें टिकी रहेंगी।

PREV
16
Tata Group Stocks: बोर्ड रूम में तकरार, क्या शेयरों पर दिखेगा दबाव?

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनियों TCS, Tata Motors, Tata Steel पर आज ट्रेडर्स की सबसे पैनी नजर रहेगी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को दोबारा 5 साल के लिए पद सौंपने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख नोएल टाटा ने बोर्ड को साफ कह दिया है कि यह फैसला कानूनी रूप से सही नहीं है और चेयरमैन की नियुक्ति में ट्रस्ट के डायरेक्टर्स की मंजूरी होना जरूरी है। लीडरशिप को लेकर पैदा हुई ये अनिश्चितता ग्रुप के शेयरों में उतार-चढ़ाव ला सकती है। आज पोजीशन बनाने से पहले ओपनिंग ट्रेंड जरूर ट्रैक करें।

26
Bharat Electronics Ltd: डिफेंस पीएसयू को मिला ₹648 करोड़ का बूस्ट

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर आज फिर से निवेशकों के रडार पर रहेंगे। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे ₹648 करोड़ के नए ऑर्डर्स हासिल हुए हैं। लगातार मजबूत होती ऑर्डर बुक कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ को सहारा दे रही है। डिफेंस सेक्टर पहले से ही निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। नया ऑर्डर मिलने से आज BEL के शेयर में फ्रेश बाइंग देखने को मिल सकती है।

36
Hindustan Aeronautics Ltd: वायुसेना को नए एयरक्राफ्ट सौंपने की तैयारी

डिफेंस स्पेस की दूसरी बड़ी खिलाड़ी HAL भी आज बड़ी खबरों के केंद्र में है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में HAL आज भारतीय सेना-ऑपरेटर्स को तेजस ट्रेनर एयरक्राफ्ट, HTT-40 बेसिक ट्रेनर और ध्रुव नेक्स्ट-जेन हेलिकॉप्टर्स हैंडओवर करने जा रहा है। डिलीवरी से जुड़े इस बड़े कदम से कंपनी के एग्जीक्यूशन पर भरोसा बढ़ता है। डिफेंस थीम में मोमेंटम ट्रेडर्स के लिए यह स्टॉक आज प्राइम वॉचलिस्ट में होना चाहिए।

46
Bharat Forge: फंड जुटाने के लिए खोला QIP, फ्लोर प्राइस तय

ग्लोबल लेवल पर फोर्जिंग और ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज फंड जुटाने के रास्ते पर आगे बढ़ी है। कंपनी ने इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए QIP (Qualified Institutions Placement) लॉन्च किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹1,947.70 प्रति शेयर तय किया गया है। QIP के फ्लोर प्राइस और मौजूदा मार्केट प्राइस के गैप को देखते हुए शेयर में री-रेटिंग या शॉर्ट-टर्म एडजस्टमेंट का मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

56
Wipro: अरामको और SAP के साथ मिलकर नया टेक सॉल्यूशन लॉन्च

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। विप्रो ने दिग्गज ऑयल कंपनी सऊदी अरामको और टेक दिग्गज SAP के साथ हाथ मिलाकर 'Wipro STO360™' नाम का टूल उतारा है। यह बड़े प्लांट्स और रिफाइनरीज में शटडाउन और मेंटेनेंस को डिजिटल तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। ग्लोबल दिग्गजों के साथ पार्टनरशिप विप्रो के एंटरप्राइज पोर्टफोलियो को मजबूती देती है, जिससे आज आईटी पैक में विप्रो का रुख पॉजिटिव रह सकता है।

66
Asian Paints: गुजरात के दाहेज प्लांट से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू

पेंट सेक्टर की लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने अपनी कैपेसिटी बढ़ाने की दिशा में अहम माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी ने गुजरात के दाहेज स्थित प्लांट में विनाइल एसीटेट एथिलीन (VAE) का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस प्लांट की क्षमता सालाना 1.5 लाख टन है। रॉ मटीरियल की इन-हाउस सप्लाई सुधरने से कंपनी के मार्जिन को लंबी अवधि में फायदा मिलेगा। आज के सेशन में पेंट स्टॉक्स में स्थिरता या खरीदारी का रुझान दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी, बाजार के ताजा घटनाक्रमों और एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, किसी भी ट्रेड या निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories