ओपन बुक सिस्टम से होंगे BHU में एग्जाम, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से होगी परीक्षा

Published : Jun 16, 2021, 06:08 PM IST
ओपन बुक सिस्टम से होंगे BHU में एग्जाम, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से होगी परीक्षा

सार

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने भी इस बार परीक्षाओं को ओपन बुक सिस्टम से करने का फैसला किया है। ओपन बुक सिस्टम में स्टूडेंट को क्वेश्चन पेपर ऑनलाइन माध्यमों से भेजे जाएंगे और छात्र आंसर सीट स्कैन करके यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन माध्यम से भेजेंगे। 

करियर डेस्क. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एग्जाम की घोषणा कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन के अनुसार यूजी और पीजी कोर्सेज के लास्ट सेमेस्टर और लास्ट ईयर के साथ इंटरमीडिएट सेमेस्टर के एग्जाम 10 जुलाई शुरू होंगे। कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ओपन बुक मोड (BHU Open Book Exam 2021) में होंगी। ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।

 

 

ओपन बुक एग्जाम
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने भी इस बार परीक्षाओं को ओपन बुक सिस्टम से करने का फैसला किया है। ओपन बुक सिस्टम में स्टूडेंट को क्वेश्चन पेपर ऑनलाइन माध्यमों से भेजे जाएंगे और छात्र आंसर सीट स्कैन करके यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन माध्यम से भेजेंगे। इस दौरान छात्र अपने बुक्स या स्टडी मैटेरियल ओपन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इस राज्य में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को किताबें खरीदने के लिए मिलेगी सरकारी हेल्प, 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

कैसे होगी परीक्षा?
ओपन बुक सिस्टम (Open Book System) के तहत छात्रों को पोर्टल से क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने होंगे। इस दौरान 4:30 घंटे का समय दिया जाएगा। क्वेश्चन पेपर में 8 सवाल होंगे और स्टूडेंट को किन्ही 4 सवालों के जवाब देने होंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अपडेट के अनुसार सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए डेट शीट परीक्षाओं के आयोजन की तारीख से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!