फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने से पहले करनी होती है पढ़ाई, जानें एक्टर बनने के लिए कितना आता है खर्च

Published : Jun 16, 2021, 12:51 PM IST
फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने से पहले करनी होती है पढ़ाई, जानें एक्टर बनने के लिए कितना आता है खर्च

सार

भारत में ऐसे कई संस्थान हैं जो एक्टिंग में शॉर्ट टर्म और लॉग टर्म प्रोगाम भी पेश करते हैं। शॉर्ट टर्म कोर्स की टाइम 3 महीने से 6 महीने तक होता है। डिप्लोमा कोर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स 2 साल से लेकर 3 साल तक हो सकता है।

करियर डेस्क : अब वो जमाना गया जब लोग अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर के अलावा कुछ और बनाने की नहीं सोचते थे। आजकल बच्चे क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाने पर ज्यादा जोर देते हैं। जिसमें एक्टिंग बहुत ही अपीलिंग करियर होता है। लेकिन लोगों लगता है कि आप फैशन इंडस्ट्री में सफल होने के लिए सिर्फ अच्छी शक्ल हाइट और एक्टिंग के गुर आना जरूरी होता है, पर आपको बता दें कि एक्टिंग करने के लिए भी डिग्री होती है, जिससे आपको इस फील्ड में आगे बढ़ने की मदद मिलती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि एक्टिंग में करियर (Career in Acting) बनाने के लिए आपको किस डिग्री की जरूरत होती है और इसका कितना खर्च आता है..

एक्टिंग- पूरे भारत में ऐसे कई संस्थान हैं जो एक्टिंग में शॉर्ट टर्म और लॉग टर्म प्रोगाम भी पेश करते हैं। इन कोर्सेस की फीस 35 हजार रुपये और 2 लाख रुपये तक हो सकती है। शॉर्ट टर्म कोर्स की टाइम 3 महीने से 6 महीने तक होता है। डिप्लोमा कोर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स 2 साल से लेकर 3 साल तक हो सकता है।

भारत के फेमस एक्टिंग स्कूल
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
फीस : 1.5 लाख प्रति सेमेस्टर
कोर्स : एक्टिंग में डिग्री (3 साल)
एंट्रेंस क्राइटेरिया :  JET एंट्रेंस एक्जाम और Orientation /Interview 

अनुपम खेर्स एक्टर प्रीपेयर्स, मुंबई 
फीस : 2 लाख रुपये 
कोर्स : एक्टिंग में डिप्लोमा 
एंट्रेंस क्राइटेरिया : किसी सीन पर तीन मिनट के परफॉर्मेंस के जरिए ऑडिशन 

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली
फीस :  8,500 रुपये प्रति वर्ष
कोर्स : 3 साल का डिप्लोमा कोर्स
एंट्रेंस क्राइटेरिया : एनएसडी एंट्रेंस एग्जाम

अन्य इंस्टीट्यूट
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुंबई
किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुंबई
रोशन तनेजा एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुंबई
बैरीजान एक्टिंग इंस्टीट्यूट,मुंबई
संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली

एक्टिंग में स्कोप
आजकल एक्टिंग के फील्ड में बहुत ज्यादा स्कोप है। हॉलीवुड के बाद दुनिया में बॉलीवुड ही सबसे ज्यादा ग्रोथ पर है। एक्टिंग कोर्स पूरा करने के बाद आप फिल्म प्रोडक्शन हाउस में और कास्टिंग एजेंसी में ऑडिशन दें और अपना एक पोर्टफोलियो बनवाएं। फिल्मों के अलावा आजकल शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में काम करने का भी अच्छा स्कोप है। 

ये भी पढ़ें- ऐसे जवाब देकर मिलती है IAS की जॉब

साल में दो बार होते हैं कॉमन एडमिशन टेस्ट, इस बार 30 जून तक करें अप्लाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!