इस राज्य में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को किताबें खरीदने के लिए मिलेगी सरकारी हेल्प, 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Published : Jun 16, 2021, 12:54 PM ISTUpdated : Jun 16, 2021, 12:55 PM IST
इस राज्य में 8वीं तक के स्टूडेंट्स को किताबें खरीदने के लिए मिलेगी सरकारी हेल्प, 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं लेकिन इस दौरान ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी। शिक्षकों को सख्त COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी। 

करियर डेस्क. देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हर रोज कमी आ रही है। कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं लेकिन स्कूल औऱ कॉलेज अभी भी बंद हैं। हरियाणा सरकार ने राज्‍य के स्कूल-कॉलेज 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि सरकार ने में गर्मी की छुट्टियों को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, आठवीं कक्षा तक के छात्रों को किताब खरीदने में सरकार मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें-  UPSC: इंटरव्यू में पूछे जाते हैं दिमाग में उथल-पुथल कर देने वाले सवाल, ऐसे जवाब देकर मिलती है IAS की जॉब

पहले 15 जून तक थी छुट्टी
कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य में पहले स्कूल 15 जून तक बंद किए गए थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं लेकिन इस दौरान ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी। शिक्षकों को सख्त COVID प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी। 

बोर्ड परीक्षाएं हो चुकी हैं रद्द
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में 10वीं औऱ 12वीं क्लास की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने का फैसला लेने के बाद कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। हरियाणा बोर्ड ने 11 जून को 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर घोषित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- एयर फोर्स में बनाएं अपना करियर: साल में दो बार होते हैं कॉमन एडमिशन टेस्ट, इस बार 30 जून तक करें अप्लाई

शिक्षामंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्रों को कक्षा 8 तक किताबें खरीदने में मदद करने के लिए एक निश्चित राशि दी जाएगी। सरकार वरिष्ठ स्कूली छात्रों को भी अपनी पुरानी पाठ्यपुस्तकों को जूनियर कक्षाओं के छात्रों को देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!