देश की सबसे बड़ी IT कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया, दो साल बाद वर्क फ्रॉम होम खत्म !

Published : Aug 26, 2022, 05:13 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 05:31 PM IST
देश की सबसे बड़ी IT कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया,  दो साल बाद वर्क फ्रॉम होम खत्म !

सार

कोरोना महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम की सुविधा शुरू करने वाली कंपनियां अब कर्मचारियों को रिटर्न टू ऑफिस का आदेश दे रही हैं. एप्पल और बाकी कंपनियों  को बाद अब कई और कंपनियों ने यह कदम उठाया है और दोबारा से ऑफिस से काम करने का आदेश दिया है। 

करियर डेस्क : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की सुविधा को खत्म करने का आदेश दिया है। कंपनी ने 15 नवंबर, 2022 तक अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस आने को कहा है। कोरोना महामारी के बाद देश की कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की थी। करीब दो साल बाद अब रिटर्न टू ऑफिस की तैयारी चल रही है। अभी कुछ दिन पहले जानी मानी कंपनी एप्पल ने अपने एम्प्लॉईज को दफ्तर से काम करने का आदेश दिया है। अब आईटी सर्विसेज देने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी इसमें शामिल हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीसीएस ने एक बयान में कहा कि ऑफिस में वापसी एक वेल प्लांड कदम होगा। इसमें कर्माचरियों की सेहत और सुरक्षाका ख्याल रखा जाएगा।

इस फॉर्मूले पर रिटर्न यू ऑफिस का प्लान
कुछ समय पहले की बात है जब टीसीएस की तरफ से बताया गया कि टीसीएस एक '25X25 मॉडल' पर काम कर रही है। इसमें किसी एक समय 25 प्रतिशत से ज्यादा एम्प्लॉइज को एक साथ ऑफिस में काम करने की अनुमति नहीं होगी। कर्मचारिओं को सिर्फ 25 प्रतिशत वक्त ही ऑफिस में बिताना होगा। टीसीएस का मानना है कि इस मॉडल से कर्मचारियों को दफ्तर बुलाने में काफी मदद होगी। इस प्रक्रिया से वर्क फ्रॉम ऑफिस सिस्टम फिर से डेवलप हो सकेगा।

सभी कर्मचारियों को 100% सैलरी देगी कंपनी
मीडिया चैनल्स से बातचीत में टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने रिटर्न-टू-ऑफिस मॉडल की चर्चा की थी। वहीं, कई कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की खबर को उन्होंने निराधार बताया था और कहा था कि टीसीएस अपने सभी 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 100 प्रतिशत सैलरी देगी। 

एप्पल के आदेश का विरोध
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एप्पल ने भी हाइब्रिड वर्क मॉडल पर काम करते हुए अपने कर्मचारियों को रिटर्न टू ऑफिस का मैसेज दिया था, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया था और कहा था कि फर्म ने दूर से काम करने की उनकी क्षमता को सीमित किया है। इसके लिए दुनियाभर के एम्प्लॉइज से अपील की गई थी कि वे कंपनी के इस आदेश के खिलाफ साथ आएं।

इसे भी पढ़ें
Apple के इस आदेश के खिलाफ कर्मचारियों ने छेड़ी मुहिम, कहा- कंपनी ने हमारी क्षमता को सीमित कर दिया

वर्क फ्रॉम होम Vs ऑफिस कल्चर: जानें कौन सी वर्किंग स्टाइल कंपनियों को आ रही पसंद

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!