
करियर डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। बोर्ड आज रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2022) नहीं जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई तारीख और समय जल्द ही बोर्ड की तरफ से दी जाएगी। बता दें कि सोमवार दोपहर बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने की संभावना थी। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या फिर cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी
सीबीएसई हाईस्कूल में जिन छात्रों के मार्क्स 30 प्रतिशत होंगे, वे पास माने जाएंगे। अगर किसी भी छात्र के एक या दो सब्जेक्ट्स में नंबर इससे कम है तो उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि दो से ज्यादा विषयों में 30 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर ही छात्र-छात्राएं फेल माने जाएंगे।
दो टर्म में हुए हैं एग्जाम
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दो टर्म में आयोजित हुी थी। 10वीं की टर्म 2 के एग्जाम 24 मई 2022 को समाप्त हुई थी। तभी से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2022 पिछले साल नवंबर-दिसंबर में हुई थी। जिसका रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। जानकारी मिल रही है कि अगले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड की परीक्षाएं एक ही टर्म में आयोजित होंगी।
इन स्टेप्स से चेक करें CBSE Class 10th Result 2022
इसे भी पढ़ें
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स टॉपर्स : ऑटो ड्राइवर और सब्जी बेचने वाले की बेटियां बनी स्टेट टॉपर
JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में मानसी साहा और कॉमर्स में निक्की कुमारी ने किया टॉप
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi