दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन का कट ऑफ शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर को जारी होगी पहली DU Cut-Off

Published : Sep 26, 2020, 11:26 AM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 12:05 PM IST
दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन का कट ऑफ शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर को जारी होगी पहली DU Cut-Off

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किए गए इस कट-ऑफ शेड्यूल को अपने ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर भी अपलोड कर दिया है।

करियर डेस्क.  DU Admission Cut Off 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों के यूजी व पीजी के डिफरेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी होने वाले कट-ऑफ़ का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किए गए इस कट-ऑफ शेड्यूल को अपने ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर भी अपलोड कर दिया है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी के डिफरेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए अपना आवेदन किया है वे सभी अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर विजिट कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के जारी किए गए कट-ऑफ़ का शेड्यूल इस तरह से है-

मेरिट के आधार पर डीयू यूजी एडमिशन शेड्यूल 2020:    

पहली कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 12 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से 14 अक्टूबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक. जबकि पहली कट-ऑफ़ के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट- 16 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक।

दूसरी कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 19 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से 21 अक्टूबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक. जबकि दूसरी कट-ऑफ़ के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट- 23 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक।

तीसरी कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 26 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे से 28 अक्टूबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक। जबकि तीसरी कट-ऑफ़ के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट- 30 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक।

चौथी कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 02 नवंबर की सुबह 10:00 बजे से 04 नवंबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक. जबकि चौथी कट-ऑफ़ के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट- 06 नवंबर रात 11:59 बजे तक।

पांचवें कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 09 नवंबर की सुबह 10:00 बजे से 11 नवंबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक। जबकि पांचवें कट-ऑफ़ के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट- 13 नवंबर रात 11:59 बजे तक।

सेशन की शुरुआत- 18 नवंबर

स्पेशल कट-ऑफ़ के लिए दाखिले की तारीख- 18 नवंबर की सुबह 10:00 बजे से 20 नवंबर 2020 की शाम 05:00 बजे तक।

नोट- इसके बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो विश्वविद्यालय उन्हें भरने के लिए नई कट-ऑफ़ बाद में जारी करेगा।

एंट्रेंस के आधार पर डीयू यूजी एडमिशन मेरिट लिस्ट 2020:

  • पहली मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।
  • दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।
  • तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 02 नवंबर से 04 नवम्बर 2020 तक किया जाएगा।

डीयू पीजी एडमिशन शेड्यूल 2020:

  • पहली मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2020 तक किया जाएगा।
  • दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 02 नवंबर से 04 नवम्बर 2020 तक किया जाएगा।
  • तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला- 09 नवंबर से 11 नवम्बर 2020 तक किया जाएगा।
  • सेशन की शुरुआत 18 नवंबर से की जाएगी।

नोट- अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च