AAI जूनियर एक्जीक्यूटिव भर्ती 2024, 490 पोस्ट के लिए इस डेट से आवेदन, योग्यता, उम्र सीमा, डिटेल जानें

Published : Feb 20, 2024, 05:31 PM ISTUpdated : Feb 20, 2024, 05:38 PM IST
AAI Recruitment 2024

सार

AAI Recruitment 2024: 490 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट भर्ती के लिए पात्रता, आयु सीमा, फीस समेत पूरी डिटेल नीचे चेक करें।

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई ने पूरे भारत में विभिन्न ब्रांचेज में 490 जूनियर एक्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन नोटिफाई किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 1 मई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार किया जाएगा जो संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री या एमसीए के साथ संबंधित विषयों में GATE-2024 में शामिल हुए हैं।

एएआई भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान GATE 2024 के माध्यम से 490 जूनियर एक्जीक्यूटिव रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पोस्ट संबंधी डिटेल नीचे चेक करें।

  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 3
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 90
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 106
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 278
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 13

AAI Recruitment 2024 Notification Here

एएआई भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में एससी/एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए तीन साल की छूट दी गई है।

एएआई भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹300 है। हालांकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/ट्रेनी जिन्होंने एएआई/महिला उम्मीदवारों में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें

कल्पना फेलोशिप क्या है? दे रहा स्पेस इंडस्ट्री में करियर बनाने का मौका

कैसा है IIM बोधगया का नया कैंपस? लाइब्रेरी प्रज्ञाता समेत ये फैसिलिटी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर