BPSC TRE Recruitment 2023: लेट फीस के साथ 70622 पदों के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, Direct Link

Published : Nov 17, 2023, 12:27 PM IST
bpsc tre recruitment 2023 last date to apply today

सार

BPSC TRE Recruitment 2023: विलंब शुल्क के साथ बीपीएससी टीआरई भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 17 नवंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

BPSC TRE Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी टीआरई भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 नवंबर, 2023 को बंद कर देगा। 70622 पदों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान शिक्षा विभाग, बिहार के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कुल 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

BPSC TRE Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक डिटेल भरें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

BPSC TRE Recruitment 2023 Direct link to apply

BPSC TRE Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

बीपीएससी टीआरई चरण 2 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹750 है। हालांकि महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UPSC IFS Mains एडमिट कार्ड 2023 upsconline.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

टॉपर प्रभंजन जे NEET टॉपर ऐसे हासिल किये 720 अंक, प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें