राजस्थान के बस के बाहर 'पेपर लीक' रोक पाना ! 2019 के बाद हर साल औसतन 3 पेपर लीक, दांव पर 40 लाख छात्र-छात्राओं का फ्यूचर

Published : Feb 26, 2023, 05:38 PM IST
paper leak cbse english punjab 2023

सार

राजस्थान में 2011 से 2022 तक की बात की जाए तो पेपर लीक के करीब 26 केस दर्ज किए गए हैं। उनमें से 14 तो पिछले चार साल में ही रिपोर्ट किए गए हैं। सरकार की तरफ से उठाए गए हर कदम अब तक फेल ही साबित हुए हैं।

करियर डेस्क : राजस्थान में एक के बाद एक हो रहे पेपर लीक (Rajasthan Paper Leak) से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। साल 2019 के बाद की बात करें तो हर साल औसतन तीन पेपर लीक हुए हैं। इसका असर सीधे-सीधे 40 लाख छात्र-छात्राओं के करियर पर हुआ है। एक जांच में पुलिस ने पाया है कि लीक हुए पेपर 5 से 15 लाख रुपए तक में बेचे और खरीदे गए हैं। हाल ही में पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सरन को गिरफ्तार किया है। जिसने पेपर खरीदने के लिए एक स्कूल टीचर को 40 लाख रुपए दिए थे और इस पेपर की एक-एक कॉपी पांच-पांच लाख रुपए में बेचे थे।

2011 से 2022 तक पेपर लीक के 26 केस

राजस्थान में 2011 से 2022 तक की बात की जाए तो पेपर लीक के करीब 26 केस दर्ज किए गए हैं। उनमें से 14 तो पिछले चार साल में ही रिपोर्ट किए गए हैं। इसी हाल की वजह से राजस्थान को भारत की पेपर लीक की राजधानी कहा जाने लगता है। रीट में नकल रोकने के लिए तो सरकार पहले भी इंटरनेट बंद कर चुकी है लेकिन उसका ज्यादा फायदा देखने को मिला नहीं है।

दांव पर युवाओं का फ्यूचर

लगातार रद्द हो रही परीक्षाओं से करीब 40 लाख छात्र-छात्राओं का फ्यूचर दांव पर है। राजस्थान बेरोजगार एककृत महासंघ की तरफ से जानकारी दी गई है कि राज्य में करीब 25-30 लाख युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। लगातार पेपर लीक होने से वे काफी परेशान हैं और सरकार के प्रति उनमें गुस्सा भी है। संघ की तरफ से इस अपराध में शामिल लोगों को आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की गई है।

पेपर लीक रोकने सरकार ने बनाया स्पेशल टास्क

बता दें कि हाल ही में पेश बजट में सीएम अशोक गहलोत ने पेपर लीक रोकने के लिए एक स्पेसल टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है। तमाम सवालों के बीच शनिवार को राजस्थान पात्रता परीक्षा (REET) शुरू होने से पहले ही पेपर सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद एक बार फिर सरकार की किरकिरी हुई है। इस गिरोह में 19 लड़के और 10 लड़कियां हिरासत में ली गई हैं। इसी को देखते हुए एक बार फिर 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

पेपर लीक और रद्द हुईं परीक्षाएं

  1. कांस्टेबल भर्ती - मार्च 2018 में परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा कैंसिल
  2. लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 - दिसंबर 2019 में होने वाली भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
  3. जेईएन सिविल डिग्री 2018 - दिसंबर, 2020 में पेपर लीक, परीक्षा रद्द
  4. वनरक्षक भर्ती 2020 - एक शिफ्ट का पेपर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल मिला, परीक्षा रद्द
  5. REET लेवल- 2 2021 - सितंबर 2021 में हुई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, चार महीने बाद परीक्षा भी कैंसिल
  6. चिकित्सा अधिकारी 2021 - पहले दो बार की परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। इसके बाद फिर से ऑफलाइन परीक्षा हुई.
  7. राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती - पिछले साल मार्च, 2022 में पेपर लीक हो गया, परीक्षा रद्द.
  8. कांस्टेबल भर्ती 2022 - मई 2022 में दूसरी पाली का पेपर लीक, पेपर रद्द
  9. एसआई भर्ती 2022 - पेपर लीक, इस मामले में 12 आरोपी अरेस्ट
  10. सीएचओ भर्ती 2022 - यह भर्ती पूरी होने के बाद इसके पेपर लीक का केस दर्ज किया गया.
  11. बिजली विभाग तकनीकी हेल्पर भर्ती 2022 - 6 केंद्रों पर परीक्षा रद्द
  12. द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 - जनरल नॉलेज का पेपर लीक, परीक्षा कैंसिल

इसे भी पढ़ें

PSEB Class 12 Exam 2023 : यहां परीक्षा से पहले लीक हुआ 12वीं का इंग्लिश पेपर, रद्द हुआ एग्जाम

 

ICSI CS Result 2022 Released : चिराग अग्रवाल 1st, एस स्वाति को 2nd रैंक, यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर