CBSE Board Exam 2024 कई विषयों के डेट में बदलाव, यहां चेक करें 10, 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट

Published : Jan 05, 2024, 10:58 AM ISTUpdated : Jan 05, 2024, 11:04 AM IST
CBSE Board Exam 2024 datesheet revised

सार

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट में संशोधन किया गया है। कक्षा 10, 12 की रिवाइज्ड टाइम टेबल यहां देखें।

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिवाइज्ड सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10, 12 की रिवाइज्ड टाइम टेबल को उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। रिवाइज्ड टाइम टेबल के अनुसार, कुछ पेपरों की परीक्षा तिथियों में कुछ बदलाव किए गए हैं। कक्षा 10 का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे बदल दिया गया है और अब यह 23 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। कक्षा 10 का रिटेल पेपर जो 16 फरवरी को निर्धारित किया गया था वह अब 28 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह कक्षा 12 के लिए फैशन स्टडीज जो 11 मार्च के लिए निर्धारित थी, बदल दी गई है और अब 21 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से

सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही बार में आयोजित की जाएंगी। शिफ्ट- सभी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक है।

CBSE Class 10 revised datesheet check here

CBSE Class 12 revised datesheet check here

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट: रिवाइज्ड टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें

  • जो उम्मीदवार इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके रिवाइज्ड डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 रिवाइज्ड डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

यूपीएससी सीएसई 2023 इंटरव्यू के दौरान क्या करें और क्या न करें?

जानिए 12वीं फेल की असली श्रद्धा जोशी को, IRS ऑफिसर की कहानी है प्रेरक

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी