CUET UG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, इस दिन आयेगा एडमिट कार्ड

Published : May 07, 2024, 12:28 PM IST
CUET UG 2024 Exam City Slip released link

सार

CUET UG 2024 Exam City Slip: सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in या questions.nta.ac.in से अपना सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2024 Exam City Slip: एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। वैसे कैंडिडेट जिन्होंने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एग्जाम के ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in या questions.nta.ac.in से अपना सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है। बता दें कि CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से 24 मई 2024 तक कंप्यूटर मोड यानी ऑनलाइन और पेन-एंड-पेपर मोड दोनों तरह से आयोजित होने वाली है।

CUET UG 2024 Exam City Slip Direct link to download

सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

बता दें कि सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप 15 से 18 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी की गई है।

  • कैंडिडेट सबसे पहले एनटीए की एग्जाम ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब CUET UG एग्जाम पेज ओपन करें।
  • सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर जाएं।
  • दिये गये स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब सबमिट करें CUET UG एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड करें।

सीयूईटी यूजी 2024 ऑफिशियल वेबसाइट्स

exams.nta.ac.in

cuetug.ntaonline.in

देश-विदेश के 380 शहरों में सेंटर

सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम के लिए भारत के बाहर 26 शहरों सहित 380 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाये गये हैं। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 13 लाख से अधिक उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2024 में शामिल होंगे।

सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड कब

सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए वेबसाइट पर जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह से एग्जाम डेट के अनुसार स्टेप वाइज डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे।

ये भी पढ़ें

फिजूलखर्ची की आदतों से सुर्खियां बटोरती है यह बिजनेस वुमन, जानिए

रिलायंस से पहले धीरूभाई अंबानी ने क्या रखा था कंपनी का नाम, 3 बार बदला

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर