GATE 2025 एग्जाम पैटर्न, गलत आंसर पर कटेंगे कितने मार्क्स, इंपोर्टेंट डेट-डिटेल

Published : Aug 07, 2024, 03:50 PM ISTUpdated : Aug 07, 2024, 03:54 PM IST
GATE 2025 Exam pattern marking scheme

सार

GATE 2025 परीक्षा IIT रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी, रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त 2024 से शुरू होगा। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर आधारित होगी। GATE 2025 एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम जानने के लिए नीचे पढ़ें।

GATE 2025 exam pattern : GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2025 एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज में आपकी जानकारी और क्षमताओं का परीक्षण करती है। इस बार यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त 2024 से शुरू होगा। परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होगा। GATE 2025 कंप्यूटर आधारित होगी।

GATE 2025 इंपोर्टेंट डिटेल्स

आयोजक संस्थान: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की

रजिस्ट्रेशन की तारीख: 24 अगस्त 2024 से शुरू होगी

परीक्षा की तिथियां: 1, 2, 15, और 16 फरवरी 2025

परीक्षा की वेबसाइट: gate2025.iitr.ac.in

GATE 2025 एग्जाम पैटर्न

मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

समय अवधि: 3 घंटे

GATE 2025 परीक्षा के सेक्शन

  • जनरल एप्टीट्यूड
  • उम्मीदवार द्वारा चुने गए सब्जेक्ट स्पेसिफिक सेक्शन

GATE 2025 प्रश्नों के प्रकार, निगेटिव मार्किंग

प्रश्नों के मार्क्स: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक या 2 अंक का हो सकता है।

1-अंक के MCQ प्रश्न: गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जायेंगे। 2-अंक के MCQ प्रश्न: गलत उत्तर पर 2/3 अंक काटे जायेंगे। 

MSQ और NAT प्रश्न: इन प्रश्नों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, MSQ और NAT प्रश्नों में केवल सही उत्तर के अंक मिलते हैं,और गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटे जाते।

GATE 2025 स्कोर का फायदा

एजुकेशनल: GATE 2025 में सफल उम्मीदवारों को मास्टर और डायरेक्ट डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन मिल सकता है, जिनमें इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज शामिल हैं। इसके अलावा कुछ संस्थानों में वित्तीय सहायता भी प्राप्त हो सकती है।

जॉब ऑपर्च्युनिटी: GATE 2025 स्कोर का उपयोग विभिन्न पब्लिक सेक्टर अंडटेकिंग (PSUs) में नौकरी पाने के लिए किया जा सकता है। अधिक जानकारी और सिलेबस के डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

विनेश फोगाट के परिवार में कितने सदस्य, जानें कौन क्या करता है

SBI के नए अध्यक्ष: कौन हैं चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी? एजुकेशन, करियर

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?