हायर एजुकेशन के लिए यूपी में सबसे अधिक कॉलेज, साइंस स्ट्रीम में पुरुषों से अधिक महिलाएं- सर्वे रिपोर्ट

Published : Jan 27, 2024, 10:55 AM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 11:26 AM IST
All India Survey report key point

सार

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सर्वेक्षण में बताया गया है कि कुल महिला इनरोलमेंट 2020-21 में 2.01 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है। जानें इस रिपोर्ट की मुख्य बातें।

हायर एजुकेशन पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2021-22 के अनुसार उच्च शिक्षा में कुल नामांकन पिछले एकेडमिक ईयर में 4.14 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया, जिसमें साइंस स्ट्रीम में महिला इनरोलमेंट की संख्या पुरुष नामांकन से अधिक है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सर्वेक्षण में बताया गया कि कुल महिला इनरोलमेंट 2020-21 में 2.01 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है। वहीं सरकार के ऑल इंडिया सर्वे 2021-22 के अनुसार हायर एजुकेशन के लिए उत्तर प्रदेश में देश में सबसे अधिक कॉलेज हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का नंबर है।

हायर एजुकेशन इनरोलमेंट में वृद्धि

एआईएसएचई रिपोर्ट के अनुसार हायर एजुकेश्न में कुल नामांकन 2020-21 में 4.14 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है। 2014-15 में नामांकन में 3.42 करोड़ से लगभग 91 लाख की वृद्धि हुई है।

वुमन पीएचडी इनरोलमेंट दोगुनी हुई

वुमन इनरोलमेंट 2020-21 में 2.01 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है। 2014-15 में 1.57 करोड़ (32%) से महिला नामांकन में लगभग 50 लाख की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वुमन पीएचडी इनरोलमेंट 2014-15 में 0.48 लाख से दोगुना होकर 2021-22 में 0.99 लाख हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014-15 से 2021-22 की अवधि के लिए महिला पीएचडी नामांकन में वार्षिक वृद्धि 10.4 प्रतिशत है।

साइंस स्ट्रीम में एडमिशन के मामले में महिलाएं आगे

रिपोर्ट में कहा गया है 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और एम.फिल लेवल पर कुल एडमिशन में से 57.2 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम में नामांकित हैं, जिसमें महिला छात्रों (29.8 लाख) की संख्या पुरुष छात्रों (27.4 लाख) से अधिक है।

एसटी, एससी छात्रों के नामांकन में 65.2 प्रतिशत की वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार, एसटी छात्रों का नामांकन 2014-15 के 16.41 लाख से बढ़कर 2021-22 में 27.1 लाख हो गया (65.2 प्रतिशत की वृद्धि), एसटी छात्रों का नामांकन 2014-15 के 16.41 लाख से बढ़कर 2021-22 में 27.1 लाख हो गया (65.2 प्रतिशत की वृद्धि) है।

उत्तर पूर्व राज्यों में महिला नामांकन पुरुषों से अधिक

पूर्वोत्तर राज्यों में कुल छात्र नामांकन 2014-15 में 9.36 लाख की तुलना में 2021-22 में 12.02 लाख है। उत्तर पूर्व राज्यों में महिला नामांकन 2021-22 में 6.07 लाख है, जो पुरुष नामांकन 5.95 लाख से अधिक है।

2011 से उच्च शिक्षा पर हो रहा सर्वेक्षण

शिक्षा मंत्रालय 2011 से उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) आयोजित कर रहा है, जिसमें भारतीय क्षेत्र में स्थित और देश में उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षकों का डेटा, इंफ्रास्ट्रक्चर इंफॉर्मेशन, फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन आदि पर विस्तृत जानकारी एकत्र करता है।

ये भी पढ़ें

NTPC एनटीपीसी लिमिटेड असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 223 पदों पर भर्ती, सैलरी, योग्यता समेत डिटेल चेक करें

तापसी उपाध्याय कौन है? बीटेक पानीपुरी वाली के अब 40 स्टॉल,सक्सेस जर्नी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और