IOCL Apprentice Recruitment 2023: 1820 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जानें आवेदन का तरीका, डिटेल

Published : Jan 04, 2024, 02:15 PM IST
IOCL Apprentice Recruitment 2023

सार

IOCL अपरेंटिस भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार, 5 जनवरी पर समाप्त हो जाएगी। iocl.com पर आवेदन करने का तरीका समेत डिटेल आगे चेक करें।

IOCL Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अपरेंटिस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 जनवरी 2024 को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार कल शाम 5 बजे तक IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 1820 पदों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक और आवेदन का सही तरीका जानने के लिए आग पढ़ें।

ये उम्मीदवार नहीं कर सकते आवेदन

वे उम्मीदवार जो पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या समय-समय पर संशोधित अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961/1973/1992 के अनुसार किसी इंडस्ट्री में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग ले चुके हैं या 1 वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए नौकरी का अनुभव है वे पात्र नहीं हैं। 5 हायर प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन जैसे बी.ई. या समकक्ष, एमबीए या समकक्ष या एमसीए / सीए / आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पर भी विचार नहीं किया जायेगा।

आईओसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023: आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपरेंटिस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज फिर से खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

IOCL Apprentice Recruitment 2023 Direct link to apply

IOCL Apprentice Recruitment 2023: कब होगी परीक्षा

ऑनलाइन परीक्षा 13 और 14 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दो मिनट का वीडियो कॉल और 200 कर्मचारियों की चली गई नौकरी, हैरान रह गये एम्पलाई

JEE Main 2024 में बरती जाएगी एक्स्ट्रा सख्ती, अब टॉयलेट ब्रेक के बाद दोबारा होगी तलाशी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी