
Jharkhand Board Exams 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम डेटशीट की घोषणा कर दी है। जारी ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी और 26 फरवरी तक जारी रहेंगी। आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी मैट्रिक और इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम 28 फरवरी से
जेएसी मैट्रिक और इंटर प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 फरवरी से 11 मार्च, 2024 तक होंगी। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में आयोजित होगी, जबकि जेएसी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 दोपहर की शिफ्ट में आयोजित होने वाली है।
जेएसी बोर्ड एग्जाम डेट्स 2024: कक्षा 10 की डेट शीट
जेएसी बोर्ड परीक्षा तिथियां 2024: कक्षा 12 की डेट शीट
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 का ऐसा था रिजल्ट
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 की बात करें तो 12वीं कक्षा के नतीजों में कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम की लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। रांची की दो छात्राओं ने दोनों संकायों में प्रथम स्थान हासिल किया। हालांकि साइंस स्ट्रीम से कुल 81.45 प्रतिशत उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए। दूसरी ओर 4 लाख छात्रों में से कुल 95.38 प्रतिशत ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की।
ये भी पढ़ें
मां के सपने, पिता को न्याय दिलाने बनी IAS, किंजल सिंह की कहानी
मिलिए सलोनी सिदाना से, जो पहले डॉक्टर फिर यूपीएससी क्रैक कर बनी IAS
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi