महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2025: 15631 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर, जानिए योग्यता-आयु सीमा

Published : Nov 29, 2025, 03:16 PM IST
Maharashtra Police Recruitment 2025 Last date

सार

Sarkari Naukri 2025: महाराष्ट्र पुलिस में 15,631 पदों के लिए वैकेंसी है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट पुलिस कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, जेल कॉन्स्टेबल और बैंड्समैन पदों के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। 

Maharashtra Police Recruitment 2025 Last Date: अगर आप महाराष्ट्र पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है। महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कुल 15,631 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। लेकिन आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। योग्य व इच्छुक उममीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए सिर्फ 30 नवंबर 2025 तक मौका है। ऐसे में बेहतर होगा कि आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें। इस मेगा भर्ती अभियान का फायदा खासकर उन युवाओं को मिलने वाला है जो लंबे समय से पुलिस फोर्स में जाने का सपना देख रहे हैं। बड़ी संख्या में रिक्तियां होने के कारण सेलेक्शन का मौका भी बढ़ जाता है, लेकिन प्रतियोगिता भी ज्यादा होगी। इसलिए सही समय पर आवेदन करना और तैयारी शुरू कर देना ही समझदारी है।

Maharashtra Police Vacancy 2025: किन-किन पदों पर होंगी भर्तियां?

इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें-

  • पुलिस कॉन्स्टेबल
  • पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर
  • जेल कॉन्स्टेबल
  • SRPF कॉन्स्टेबल
  • बैंड्समैन जैसे पद शामिल हैं।

ये सभी पद राज्य भर में अलग-अलग जिलों में भरे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार यूनिट का चयन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

योग्यता संबंधी पूरी डिटेल जानने के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है। बेसिक योग्यता इस प्रकार है-

नागरिकता: अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास।

आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

शारीरिक पात्रता: लंबाई, दौड़ और अन्य शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य।

जो उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करते, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG Recruitment 2026: 3058 वैकेंसी के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक मौका 

महाराष्ट्र पुलिस चयन प्रक्रिया: कई चरणों में होगा सेलेक्शन

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती का चयन तीन मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा शामिल हें। ड्राइवर और बैंड्समैन के पदों के लिए PET-PST के बाद ड्राइविंग ट्रायल या बैंड इंस्ट्रूमेंट टेस्ट भी होगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एग्जाम डेट जारी, देखें कौन-सी पोस्ट की परीक्षा कब?

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार अपने आवेदन इस प्रकार जमा कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in या policerecruitment2025.mahait.org पर जाएं।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म में सभी सही जानकारियां भरें।
  • फीस ऑनलाइन भरें।
  • फॉर्म सबमिट कर इसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य वर्ग: 450 रुपए
  • आरक्षित वर्ग: 350 रुपए
  • फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP Holiday Calendar 2026: जानें नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और दफ्तर
2025 में भारत ने गूगल पर इन 10 लोगों को किया सबसे ज्यादा सर्च