Delhi Police Constable Exam 2025 Date: SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की डेट जारी कर दी है। 7565 पदों के लिए परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक होंगी। पूरा शेड्यूल, लिखित परीक्षा पैटर्न, फिजिकल एंड्योरेंस व मेजरमेंट टेस्ट डिटेल देखें।

SSC Delhi Police Exam Schedule 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों को अब अपने एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप देने समय आ गया है। इस बार कुल 7,565 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसके लिए दिसंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। इस भर्ती में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) से लेकर कांस्टेबल (ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) जैसे कई पद शामिल हैं। परीक्षा कई शिफ्टों में देशभर के केंद्रों पर होगी और उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा।

SSC Delhi Police Constable Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होंगी। भर्ती के बारे में एक नजर में जानें-

  • भर्ती बोर्ड- SSC
  • परीक्षा का नाम- Delhi Police Constable (Executive) 2025
  • कुल पद- 7,565
  • आवेदन तिथि- 22 सितंबर-31 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा तिथि- 16 दिसंबर 2025-22 जनवरी 2026
  • चयन प्रक्रिया- CBT + Physical Test
  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

Delhi Police Constable 2025: पोस्ट-वाइज परीक्षा शेड्यूल

SSC ने सभी पदों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की हैं। यहां देखें कौन-सी परीक्षा कब होगी-

  • कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष: 16 और 17 दिसंबर 2025
  • कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष व महिला: 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
  • हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल): 7 से 12 जनवरी 2026
  • हेड कांस्टेबल (AWO/TPO): 15 से 22 जनवरी 2026
  • उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC UG Recruitment 2026: 3058 वैकेंसी के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन कैसे होगा?

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)- 100 मार्क्स

सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसी स्कोर के आधार पर अगली स्टेज के लिए चयन होगा।

फिजिकल एंड्योरेंस व मेजरमेंट टेस्ट (PE & MT)- क्वालिफाइंग

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दौड़, ऊंचाई, छाती माप जैसे फिजिकल स्टैंडर्ड्स पूरे करने होंगे। यह स्टेज केवल क्वालिफाइंग होती है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Pollution Control Board में सरकारी नौकरी का मौका, जानिए JSO और JEE के लिए जरूरी योग्यता