MP Board Exam 2025: टाइम टेबल जारी, 27 से 10th, 25 फरवरी से 12th बोर्ड परीक्षा

Published : Aug 06, 2024, 03:31 PM ISTUpdated : Aug 06, 2024, 03:41 PM IST
MP Board exam 2025 time table announced

सार

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित होगी। परीक्षा कार्यक्रम एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

MP Board Time Table 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (एमपी बोर्ड) ने मंगलवार को 2025 की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं। इसके अनुसार, हाई स्कूल (10वीं कक्षा) की परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होकर 19 मार्च 2025 तक चलेगी, जबकि हायर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

हाई स्कूल परीक्षा (10वीं कक्षा)

परीक्षा की अवधि: 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025

समय: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

हायर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं कक्षा)

परीक्षा की अवधि: 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025

समय: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक

 

 

10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

  • 27 फरवरी 2025- हिंदी
  • 28 फरवरी 2025- उर्दू
  • 1 मार्च 2025- NSFQ
  • 3 मार्च 2025- इंग्लिश
  • 5 मार्च 2025- इस दिन दो पेपर होंगे. मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी और मूक बाधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
  • 6 मार्च 2025- संस्कृत
  • 10 मार्च 2025- गणित
  • 13 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान
  • 19 मार्च 2025- विज्ञान

12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

  • 25 फरवरी 2025 - हिंदी
  • 28 फरवरी 2025- अंग्रेजी
  • 1 मार्च 2025- उर्दू, मराठी
  • 4 मार्च 2025- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  • 5 मार्च 2025- बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पंखावज
  • 6 मार्च 2025- ड्रॉइंग एण्ड डिजाइन
  • 7 मार्च 2025- भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकार, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • 8 मार्च 2025- बायोलॉजी
  • 10 मार्च 2025- मनोविज्ञान
  • 11 मार्च 2025- इनफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस
  • 12 मार्च 2025- संस्कृत
  • 17 मार्च 2025- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
  • 19 मार्च 2025- NSQF, शारीरिक शिक्षा
  • 20 मार्च 2025- समाज शास्त्र
  • 22 मार्च 2025- कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग
  • 24 मार्च 2025- राजनीति शास्त्र
  • 25 मार्च 2025- गणित

बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल के साथ जारी किये जरूरी निर्देश

  • बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा कार्यक्रम की प्रति भेजी गई है। स्कूल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इसे विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें ताकि सभी छात्र आसानी से देख सकें।
  • कक्षा अध्यापकों यह सुनिश्चित करें कि सभी छात्र परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनांक और समय को सही से नोट कर लें।
  • नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, और मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान तिथि, दिवस, और समय पर आयोजित की जाएंगी।
  • परीक्षा कार्यक्रम एमपी बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। छात्र और शिक्षक इसे वहां से भी देख सकते हैं।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी और परिणाम मई या जून 2025 में घोषित किए जाने की संभावना है।

हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी छात्र या विद्यालय को परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी या सहायता की आवश्यकता है, तो वे एमपी बोर्ड के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मंडल का ईमेल पता mpbse@mp.nic.in है और उनकी वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

क्या खालिदा जिया बनेंगी बांग्लादेश की नई प्रधानमंत्री?

कौन हैं 3 स्टूडेंट्स लीडर जिनके आंदोलन ने गिरा दी शेख हसीना की सरकार

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके