Gujrat Board: 10वीं क्लास की परीक्षाएं रद्द, रेगुलर छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, 12वीं पर अभी फैसला नहीं

Published : May 14, 2021, 11:41 AM ISTUpdated : May 14, 2021, 11:42 AM IST
Gujrat Board: 10वीं क्लास की परीक्षाएं रद्द,  रेगुलर छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, 12वीं पर अभी फैसला नहीं

सार

 कोरोना संक्रमण के मामले गुजरात में तेजी से बढ़ रहे हैं। गुजरात में 24 घंटे में 10,990 नए केस सामने आए और 118 लोगों की मौत हुई। 

करियर डेस्क.  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात बोर्ड (GSEB SSC Exam ) ने 10वीं क्लास की परीक्षा को रद्द कर दिया है। राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा के रेगुलर स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का फैसला किया है। अभी 12वीं क्लास की परीक्षा को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। 10वीं क्लास की परीक्षा को रद्द करने का फैसला मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद लिया गया है।

सरकारी प्रेस रिलीज के अनुसार, गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विद्यार्थियों के हित और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने के लिए लिया है। गुजरात बोर्ड से इस वर्ष की एसएससी की परीक्षाओं के लिए 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है।

 

 

CMO ने किया ट्वीट
सीएम ऑफिस द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा है- 'मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निर्देश के बाद गुजरात सरकार ने कक्षा 10 (एसएससी) के छात्रों को राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मास प्रमोशन देने का फैसला किया है।'

इसे भी पढ़ें- UPSC: सिविल सर्विसेज़ की प्रीलिम्स-2021 की परीक्षाएं स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

समर वैकेशन की घोषणा
10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 10 मई से 24 मई के बीच होने थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कहा गया था कि स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को लेकर 15 मई तक निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अब 10वीं क्लास की परीक्षा को रद्द करते हुए जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की गई है। कोविड के बढ़ते मामलों के कारण गुजरात सरकार ने स्कूल में समर वैकेशन की घोषणा कर दी है। नया एकडेमिक सेशन 6 जून से शुरू होगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!