इंडियन आर्मी में 191 पोस्ट के लिए निकली भर्ती, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Published : Jun 13, 2021, 01:52 PM IST
इंडियन आर्मी में 191 पोस्ट के लिए निकली भर्ती, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

सार

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

करियर डेस्क.  इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की 191 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 23 जून 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए joinindianarmy.nic.in के की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 191 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।  ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

कौन कर सकता है अप्लाई
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- अब UPSC की तैयारी के लिए नहीं देनी होगी हजारों रुपये फीस, IAS और IFS ने बताएं घर में तैयारी करने के 6 टिप्स 

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET), एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

लास्ट डेट
कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 23 जून 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!