बूढ़ा शेर सुन खौल गया था खून..53 की उम्र में बनाई फिटनेस, IPS की खतरनाक बॉडी देख कांपते हैं क्रिमिनल्स

Published : Apr 19, 2020, 10:52 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:22 AM IST
बूढ़ा शेर सुन खौल गया था खून..53 की उम्र में बनाई फिटनेस, IPS की खतरनाक बॉडी देख कांपते हैं क्रिमिनल्स

सार

पुलिस अफसरों की फिटनेस पर हमेशा सवाल उठते हैं। ऐसे में इस पुलिस अफसर ने फिटनेस को लेकर ऐसा पागलपन पैदा किया कि बहुत से फिल्मी स्टार्स को पीछे छोड़ डाला।

नई दिल्ली. पुलिस अफसर सिर्फ सड़कों पर गश्त देने या क्रिमिनल्स को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। पर बहुत से पुलिस अधिकारी ऐसे भी हैं जिनके कारनामे पूरे देश में चर्चा में रहते हैं। ये लीक से हटकर कुछ नया कर जाते हैं और पूरे महकमे में छा जाते हैं। पुलिस अफसरों की फिटनेस पर हमेशा सवाल उठते हैं। ऐसे ही एक पुलिस अफसर ने फिटनेस को लेकर ऐसा पागलपन पैदा किया कि बहुत से फिल्मी स्टार्स को पीछे छोड़ डाला। उन्हें खुद को बूढ़ा शेर सुनना गंवारा नहीं था तो 53 की उम्र में भी हैवी वर्कआउट शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने फिटनेस के मामले में दुनिया की सबसे कठिन माने जानी वाली प्रतियोगिता को भी जीतकर दिखाया। करियर मोटिवेशनल स्टोरी में आज हम आपको 53 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंघल की कहानी सुना रहे हैं। 

साल 2015 में जब बॉलिवुड अभिनेता मिलिंद सोमन ने दुनिया की सबसे कठिन मानी जाने वाली ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी, तब पूरी दुनिया ने उनकी फिटनेस का लोहा माना था। 50 वर्षीय मिलिंद फिटनेस के मामले में युवाओं के आइकॉन हैं। तीन साल बाद इसी कठिन प्रतियोगिता में एक और भारतीय ने बाज़ी मारी। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि नासिक के पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंघल ही थे। साल 2018 में उन्होंने इस कंपटिशन को जीतकर इतिहास रच दिया था। 

 

ट्रायथलॉन प्रतियोगिता को दुनिया का सबसे कठिन वन-डे स्पोर्टिंग इवेंट माना जाता है। विश्व ट्रायथलॉन कार्पोरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 घंटे के भीतर 3.8 किमी. तैराकी, 180 किमी. सॉयकल राइड और 42.2 किमी. की दौड़ भी शामिल होती है। जो व्यक्ति इसे 16 घंटे के अंदर करने में सफल रहता है उसे आयरनमैन के खिताब से नवाजा जाता है। 

जब साल 2018 में फ्रांस में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी रविंदर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले से ही भरपूर मेहनत की थी। उनकी उम्र 53 साल थी लेकिन हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दुनिया के इस सबसे कठिन फिटनेस प्रतियोगिता में शामिल होकर विजय पाने को अपना लक्ष्य बना लिया। 15 घंटे 13 मिनट में उन्होंने सभी टास्कों को पूरा करते हुए आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया। 

 

इसके बाद वो मीडिया और समाचारों में छा गए। उन्हें कई जगह सम्मानित किया गया। पुलिस में फिटनेस को लेकर वो रोल मॉडल बन गए। पुलिसकर्मी उनके चैलेंज स्वीकार कर फिटनेस पर ध्यान देने लगे। पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंघल ने महाराष्ट्र पुलिस महकमे का तो नाम रोशन किया ही बल्कि देश भर में पुलिस अधिकारियों को फिटनेस का पाठ भी पढ़ा दिया। खाकी वर्दी पहनना ही काफी नहीं होता बल्कि देश सेवा के लिए तन-मन से तंदरुस्त रहना भी जरूरी होता है। 

हालांकि, यह खिताब हासिल करने वाले वे पहले आईपीएस अधिकारी नहीं हैं। इस ख़िताब को हासिल करने वालों में आईपीएस ऑफिसर कृष्ण प्रकाश, अभिनेता मिलिंद सोमन, कौशिक मुखर्जी, विनीता सिंह, मेजर जनरल विक्रम डोगरा भी शामिल हैं। इन सबों ने इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर पूरी दुनिया को फिटनेस का पाठ पढ़ाया है।

 

 

कायदे से देखें तो आजकल की व्यस्त और तेजी से दौड़ती जिंदगी में फिटनेस का ख्याल रखने का समय हर किसी को नहीं मिलता है। लेकिन खुद को जीवन में आगे ले जाना है तो फिट रहना बेहद जरूरी है। फिजिकल फिटनेस की मदद से आप अपना काम ज्यादा असरदार तरीके से कर सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

जॉब इंटरव्यू में बदल दी गई योग्यता, युवती ने X पर सुनाई आपबीती, पोस्ट हुआ वायरल
Board Exam 2026: 10वीं मैथ्स में 90+ मार्क्स कैसे लाएं?