इंडियन स्टूडेंट्स को मिला UAE का गोल्डन वीजा, 10 साल के लिए ये खास विदेशी सुविधा

Published : May 30, 2021, 07:40 PM IST
इंडियन स्टूडेंट्स को मिला UAE का गोल्डन वीजा, 10 साल के लिए ये खास विदेशी सुविधा

सार

गोल्डन वीजा के लिए Entrepreneurs के अलावा, विशेष प्रतिभा वाले व्यक्ति जैसे डॉक्टर, रिसर्चर, वैज्ञानिक और कलाकार वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक इंडियन स्टूडेंट्स तस्नीम असलम को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 10 सालों का गोल्डन वीजा मिला है।  स्टूडेंट्स को ये वीजा उनके merit and excellent academic credentials के लिए मिला है। UAE का यह वीजा मुख्य रूप से बड़ी हस्तियों के लिए रिजर्व है। केरल की तस्नीम असलम को असाधारण छात्र श्रेणी में गोल्डन वीजा मिला है। उन्हें 2031 तक यहां रहने की अनुमति है।

इसे भी पढ़ें- एमपी में 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी, इन 4 स्टेप से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

यूएई सरकार ने 2019 में वीजा के लिए एक नई प्रणाली लागू की थी। जिससे विदेशियों को राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के बिना यूएई में रहने, काम करने और अध्ययन करने में सक्षम बनाया गया। ये गोल्डन वीजा पांच या 10 साल के लिए जारी किए जाते हैं और अपने आप रिन्यू हो जाएंगे। 

क्या कहा तस्नीम असलम ने
गोल्डन वीजा मिलने के बाद तस्नीम असलम ने कहा- यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है। मैं इसे हासिल करने का सौभाग्य महसूस कर रहा हूं और मैं सर्वशक्तिमान अल्लाह का शुक्रगुजार हूं। मेरे माता-पिता का समर्थन बहुत बड़ा है। तस्नीम ने शारजाह में अल कासिमिया विश्वविद्यालय से इस्लामिक शरिया का अध्ययन किया और अपनी कक्षा में टॉप किया, जिसमें 72 देशों के छात्र शामिल थे।

इसे भी पढ़ें- यूपी में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द: 29 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट, जुलाई में हो सकते हैं 12वीं के एग्जाम


कौन करता है वीजा के लिए अप्लाई
गोल्डन वीजा के लिए Entrepreneurs के अलावा, विशेष प्रतिभा वाले व्यक्ति जैसे डॉक्टर, रिसर्चर, वैज्ञानिक और कलाकार वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

संजय दत्त को मिला यह वीजा
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को यह वीजा मिला था। उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गोल्डन वीज़ा दिया है। ये वीज़ा हासिल करने वाले वह पहले भारतीय थे। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!