Job Alert: दिल्ली विश्वविद्यालय में 635 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published : Jan 30, 2022, 07:46 AM IST
Job Alert: दिल्ली विश्वविद्यालय में 635 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

सार

जो कैंडिडेट्स इस पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2022 है। कुल 635 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी।  

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कई पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। DU में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर (professors and associate professors) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2022 है। कुल 635 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

  • प्रोफेसर की पोस्ट के लिए- 186 पदों पर वैकेंसी
  • एसोसिएट प्रोफेसर की पोस्ट के लिए - 449 पदों पर वकैंसी

सिलेक्शन प्रोसेस
प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग गाइडलाइन के अनुसार जांच की जाएगी ताकि कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सके। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “इंटरव्यू के लिए बुलाए गए कैंडिडेट्स को वैध फोटो आईडी (आधार / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट) के साथ सभी प्रशंसापत्र / प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट करना चाहिए। योग्यता, अनुभव और श्रेणी के संबंध में प्रमाण पत्र / प्रशंसापत्र की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट, जैसा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्शाया गया है, आवेदक द्वारा विधिवत प्रमाणित, इंटरव्यू के समय प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

आवेदन शुल्क
अनारक्षि, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट्स को अप्लाई करते समय 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

वेतनमान
चयनित कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के अनुरूप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित पे रिव्यू कमेटी की सिफारिशों एवं मेथड के अनुसार विश्वविद्यालयों और कालेज में शिक्षकों/प्रोफेसरों को मिलने वाली सैलरी का नया स्ट्रक्चर 1 जनवरी 2016 से ही लागू किया है। सैलरी इसी आधार पर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया IFS Mains 2021 का एग्जाम शेड्यूल, इन शहरों में बनाए गए हैं एग्जाम सेंटर

क्या है RRB NTPC भर्ती विवाद: छात्र क्यों कर रहे विरोध, जानें इस एग्जाम से जुड़े सारे सवालों के जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!