JOB ALERT: राज्यसभा में नौकरी का मौका, 12वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

Published : Mar 26, 2022, 04:34 PM IST
JOB ALERT: राज्यसभा में नौकरी का मौका, 12वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

सार

नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोटोकॉल ऑफिसर  के 12, सचिवालय सहायक के लिए 27 पद और ट्रांसलेटर पोस्ट के लिए 15 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।  

करियर डेस्क. राज्यसभा में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मौका है।  राज्यसभा सचिवालय में पर्सनल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली हैं। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए सुनहरा मौका है क्योंकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं वे राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट rajyasabha.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म ले सकते हैं।

 इसे भी पढे़ं- JOB ALERT: बैंक में नौकरी करने का मौका, 159 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता

किन पदों के लिए निकली है भर्ती
राज्यसभा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 100 पदों पर भर्तियां निकली गई हैं। प्रोटोकॉल ऑफिसर, सचिवालय सहायक, ट्रांसलेटर और ऑफिस वर्क असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए भर्तियां होंगी।  इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 56 साल तक होनी चाहिए। ये सभी पोस्ट डेप्यूटेशन बेस पर की जाएंगी।

ऑफलाइन भेजना होगा फॉर्म
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को राज्यसभा की वेबसाइट rajyasabha.nic.in पर जाना होगा। यहां से कैंडिडेट्स अपना फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को अपना फॉर्म भरकर डायरेक्टर (पर्सनल), रूम नंबर 240, सेकंड फ्लोर, राज्यसभा सचिवालय, पार्लियामेंट ऑफ इंडिया, 1100091 के पते पर भेजना होगा।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board: जानें कब घोषित होगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स 

कैसे होगा सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  इन पदों के लिए  कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। योग्यता और सैलरी और भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें।  
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!