
करियर डेस्क : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Maharashtra HSC Result 2022 Declared) जारी कर दिया गया है। स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से जारी रिजल्ट में 94.22 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 96.52 प्रतिशत के साथ नागपुर सबसे आगे है। इसके अलावा पुणे में 93.61 प्रतिशत, औरगाबाद में 94.97 प्रतिशत और मुंबई का 90.91 फीसदी रिजल्ट है।
सभी स्ट्रीम का प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 95:34 प्रतिशत छात्राएं और 93.29 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। स्ट्रीम के परसेंटेज की बात करें तो साइंस में 98.90 परसेंट, आर्ट्स में 90.51 प्रतिशत, कॉमर्स में 91.71 फीसदी और वोकेशनल में 92.40 प्रतिशत रिजल्ट आया है।
कोकण सबसे आगे, मुंबई सबसे कम
कोकण- 97.21 प्रतिशत
नागपुर- 96.52 प्रतिशत
अमरावती- 96.34 प्रतिशत
लातूर- 95.25 प्रतिशत
कोल्हापूर- 95.07 प्रतिशत
नासिक- 95.03 परसेंट
औरंगाबाद- 94.97 फीसदी
पुणे- 93.61 प्रतिशत
मुंबई- 90.91 प्रतिशत
ऐसे चेक करें स्कोर
SMS से देख सकते हैं नतीजे
साइट ओपन होने में समस्या हो या फिर नेट न काम कर रहा हो तो स्टूडेंट्स को घबराने की जरुरत नहीं है। वे SMS के जरिए भी अपना नंबर जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले मैसेज बॉक्स पर MHHSC लिखना है फिर स्पेस दें। उसके बाद उस मैसेज को 57766 पर सेंड कर दें। आपका परिणाम आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड ने 4 मार्च से 7 अप्रैल के बीच 2022 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस बार 14.72 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें 8 लाख लड़के तो 6 लाख से ऊपर लड़कियो ने एग्जाम दिया था। कोरोना से पहले साल 2020 में 12वीं का पास पर्सेंटेज 90.66 फीसदी था।
फेल होने पर ये ऑप्शन अपना सकते हैं स्टूडेंट
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को 100 में से 33 नंबर लाना अनिवार्य है। अगर इससे कम अंक आते हैं तो उस छात्र को फेल माना जाएगा। इन परिणामों में थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग नंबर जोड़े जाएंगे। इसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि बाद में स्टूडेंट फेल या कम नंबर पर मिलने पर री-चेकिंग के लिए आवदेन कर सकते हैं।