43 हजार से ज्यादा छात्रों ने ओडिशा में क्यों नहीं दी 10वीं क्लास की परीक्षा, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Published : May 11, 2022, 06:18 PM IST
43 हजार से ज्यादा छात्रों ने ओडिशा में क्यों नहीं दी 10वीं क्लास की परीक्षा, सरकार ने दिए जांच के आदेश

सार

इस बार एग्जाम के लिए 5.71 लाख छात्रों ने एग्जाम फॉर्म भरा था लेकिन उसमें से केवल 5.3 लाख छात्र ही एग्जाम में शामिल हुए। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 7 मई तक किया गया था। 

करियर डेस्क. परीक्षा का इंतजार (board exams ) हर साल छात्रों को बेसब्री से होता है, लेकिन जब छात्र साल भर तैयारी करने के बाद परीक्षा छोड़ दें तो कोई भी हैरान हो सकता है। ओडिशा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। ओडिशा में करीब 43 हजार (Odisha Class 10 board exams 43,489 students  absence ) से ज्यादा छात्रों ने 10वीं क्लास की परीक्षा छोड़े दी है। जिसे लेकर राज्य सरकार परेशान है। अब इस मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने एग्जाम क्यों छोड़ दिया।

दरअसल, ओडिशा में इस साल आयोजित की गई हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की परीक्षा में 43,489 चात्र शामिल नहीं हुए। स्कूल और जन शिक्षा विभाग के अनुसार,इस बार एग्जाम के लिए 5.71 लाख छात्रों ने एग्जाम फॉर्म भरा था लेकिन उसमें से केवल 5.3 लाख छात्र ही एग्जाम में शामिल हुए।

सचिव ने लिखा लेटर
अब इस मामले में स्कूल और जन शिक्षा सचिव विष्णुपद सेठी ने राज्य के सभी डिस्ट्रिक एजुकेशन ऑफिसर को लेटर लिख कर इसे मामले की जांच करने को कहा है। लेटर में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के कारण का पता करें और उसकी रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर सब्मिट करें। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मयूरभंज, गंजम और बोलांगीर जिले के छात्र एग्जाम में शामिल नहीं हुए हैं।  

कब हुए थे एग्जाम
बता दें कि ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 7 मई तक किया गया था। वहीं, बीते साल राज्यभर में केवल  4, 412 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। 

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!