UPSC Success Story: ठुकराया ₹20 लाख का पैकेज, मां के साथ सब्जी बेचने वाला लड़का बना IPS

Published : Sep 27, 2026, 02:48 PM IST

Sharan Kamble IPS Success Story: कभी मां के साथ सब्जियां बेचने और लालटेन की रोशनी में पढ़ने वाले शरण कामले ने ऐसा क्या किया कि लाखों का पैकेज भी ठुकरा दिया? जानें IPS बनने की पूरी कहानी।

PREV
14
सब्जी बेचने से IPS बनने तक का सफर

जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई और खेल-कूदने में बिजी रहते हैं उस उम्र में महाराष्ट्र के सोलापुर से आने शरण कामले परिवार की मदद के लिए मां के साथ सब्जियां बेचने जाया करते थे। घर में बिजली नहीं थी लेकिन सपने बड़े थे। कभी अभावों के बीच पढ़ाई करने वाले शरण का केवल एक सपना था कि वह पढ़ लिखकर नौकरी करने लगे। उन्होंने IISc से बीटेक किया, यहां तक उन्हें 20 लाख रु. का पैकेज ऑफर हुआ लेकिन शरण का दिल नहीं माना और उन्होंने जॉब छोड़ते हुए UPSC की राह चुनी, जो शरण कभी सब्जी बेचा करते थे, आज वह IPS बन चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

24
बिजली नहीं आने पर लालटेन से पढ़ाई

आर्थिक कमजोरी और संसाधनों के अभाव के बीच भी शरण के अंदर पढ़ने की ललक थी। उन्होंने 10वीं कक्षा में 95% तो 12वीं क्लास में 91% अंक हासिल किए। इसके बाद वालचंद कॉलेज से इंजीनियरिंग में BTech किया। शरण आगे पढ़ना चाहते थे। उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए बैंगलोर स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान यानी IISC से MTech की डिग्री ली। इस दौरान उन्हें 20 लाख रु. का पैकेज ऑफर हुआ।

34
लाखों का पैकेज छोड़ चुनी UPSC की राह

MTech करने के बाद शरण को 20 लाख रु. का पैकेज ऑफर हुआ, लेकिन उनका दिल नौकरी करने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने पैकेज को मना करते हुए UPSC की तैयारी शुरू की और 2020 में सिविल सेवा परीक्षा में 542वीं रैक हासिल कर IPS पद हासिल किया।

44
ड्रग्स रेकेट के खिलाफ चलाई मुहिम

शरण कांबले को राजस्थान कैडर मिला। संचोर में तैनाती के दौरान उनका फोकस ड्रग्स रेकेट पर रहा। जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने अभियान भी चलाएं। इस दौरान उन्हें कई सम्मान भी मिलें। फिलहाल के लिए कांबले की पोस्टिंग प्रदेश के डींग जिले में हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories