
करियर डेस्क : यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022 Exam) की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। 26 विषयों में यह परीक्षा आयोजित हो रही है। एग्जाम दो चरण में होंगे। पहला चरण जुलाई 2022 में 9, 11 और 12 तारीख को होगा। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा अगस्त 2022 में 12, 13 और 14 तारीख को होगी। आज होने वाली परीक्षा में शामिल होने से पहले यूजीसी की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़िए..
UGC NET 2022 Guidelines
UGC NET 2022 Exam Pattern
यूजीसी नेट की परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों ही पेपर ऑनलाइन मोड में होते हैं। पहला और दूसरा पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होता है। पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है। पेपर-2 अलग-अलग सब्जेक्ट का अलग-अलग होता है। पहले पेपर के सिलेबस में 10 यूनिट हैं। परीक्षा में हर यूनिट से पांच-पांच सवाल पूछे जाते हैं। कुल 50 प्रश्न इस पेपर में आते हैं। हर प्रश्न 2 नंबर का होता है। वहीं, दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे। दोनों पेपर मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल नंबर 300 होगा। दोनों पेपर मिलाकर तीन घंटे का होगा। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें
UGC NET-2022 : अब 82 सब्जेक्ट्स में होगा यूजीसी नेट JRF एग्जाम, जानिए बदलाव से जुड़े सभी फैक्ट्स
UGC NET 2022: यहां देखें यूजीसी-नेट का पूरा शेड्यूल, परीक्षा का तारीख, एडमिट कार्ड से लेकर सभी अपडेट्स