बंपर नौकरी: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6000 से अधिक वैकेंसी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

Published : Sep 04, 2021, 04:50 PM IST
बंपर नौकरी: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6000 से अधिक वैकेंसी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

सार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शुक्रवार को 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा की।

करियर डेस्क : केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 3 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक बैठक की। मीटिंग के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 6229 पद खाली हैं। इसमें अनुसूचित जाति की 1012 वैकेंसी है। वहीं, अनुसूचित जनजाति की 592, ओबीसी की 1767, इडब्लूएस की 805, दिव्यांगों की 350 वैकेंसी है। 

केंद्रीय मंत्री ने इन पदों पर भर्ती के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी करने को भी कहा है। इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे, यूजीसी के चेयरमैन प्रो. पीडी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सितंबर महीना बहुत अहम है। इस महीने में शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। 5 सितंबर को राष्ट्रपति और 7 सितंबर को प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय रचनात्मकता, नवाचार और कई अवसर दे रहे हैं। नई शिक्षा नीति- 2020 भारत को उभरती हुई नई वैश्विकव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और एक नए भारत को रूप देगी। हमारे विश्वविद्यालयों को एनईपी में उल्लेख किए गए जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा जीवंत और समग्र बनाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें- सकारात्मक मीडिया से बनेगा नया भारत, पत्रकारिता का उद्देश्य आम नागरिकों के हितों की रक्षा: प्रो. संजय द्विवेदी

cbse: बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं के पहले टर्म के लिए सैंपल पेपर, जानें इस बार कैसी होगी मार्किंग स्कीम

कोरोना वायरस और इस सांप का है गहरा संबंध, एक रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी